Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि'
Navratri Wishes For Husband Or Wife in Hindi: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व न केवल मां दुर्गा की आराधना का समय है, बल्कि यह परिवार में सुख, शांति और सामंजस्य बढ़ाने का भी अवसर है। एक पति-पत्नी के लिए यह त्योहार साथ मिलकर व्रत रखने, पूजा करने और एक-दूसरे के मंगल की कामना करने का होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, 2026 से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। हर घर में हवन की खुशबू आती है और घंटी और शंखों की आवाजें आती हैं। माहौल भक्तिमय होता है और एक अलग ही तरह की पॉजिटिव वाइव आती है।
नवरात्रि के पावन मौके पर अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पार्टनर संग आपके रिश्ते में मिठास बढ़े तो फिर भेजिए न दिल छू लेने वाले भक्तिमय संदेश। इस चैत्र नवरात्रि 2026 पर यदि आप अपने जीवनसाथी को भक्ति और प्रेम से भरे संदेश भेजना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए तैयार किए हैं 50 से भी ज्यादा बेहतरीन कोट्स, SMS और स्टेटस।

पति के लिए नवरात्रि शुभकामना संदेश (Wishes for Husband)
मेरे जीवन के आधार और मेरे सबसे अच्छे दोस्त को नवरात्रि की
बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मां दुर्गा आपकी हर राह रोशन करें।
आपकी सफलता और लंबी आयु के लिए मेरा यह नवरात्रि व्रत समर्पित है।
जय माता दी, प्रिय पतिदेव!
जैसे मां दुर्गा महिषासुर का नाश करती हैं,
वैसे ही आप मेरे जीवन की हर मुश्किल को खत्म कर देते हैं।
शुभ नवरात्रि!
मां दुर्गा का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे
आपके चेहरे पर मुस्कान और जीवन में खुशियाँ बनी रहें।
इस नवरात्रि, मैं माता रानी से बस यही मांगती हूँ
कि हमारा साथ जन्मों-जन्मों तक बना रहे।
आपके बिना मेरी कोई भी पूजा अधूरी है।
चलो साथ मिलकर मां का स्वागत करते हैं।
शक्ति, भक्ति और शांति का यह पर्व
आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए।
मेरे 'महादेव' को पार्वती की तरफ से नवरात्रि की हार्दिक बधाई!
आप मेरी ढाल हैं और मेरी ताकत भी।
मां दुर्गा आपको हमेशा सुरक्षित रखें।
चैत्र नवरात्रि की इस पावन बेला पर आपके
उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ।
पत्नी के लिए प्यार भरे संदेश (Wishes for Wife)
मेरे घर की लक्ष्मी और साक्षात दुर्गा स्वरूप
पत्नी को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं।
तुम्हारे आने से मेरा जीवन धन्य हो गया।
मां दुर्गा तुम्हें हर वो खुशी दें जिसकी तुम हकदार हो।
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मेरी
'शक्ति' को मेरा प्रणाम और ढेर सारा प्यार।
तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, मेरा सौभाग्य हो।
जय माता दी!
इस नवरात्रि, प्रार्थना है कि तुम्हारा चेहरा
हमेशा माता रानी की ज्योति की तरह चमकता रहे।
नौ दिनों की यह भक्ति हमारे रिश्ते में
और भी मिठास और मजबूती लेकर आए।
मेरी गृहलक्ष्मी को नवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई।
तुम ही मेरे घर की असली शक्ति हो।
मां का आशीर्वाद तुम्हारे ऊपर और
तुम्हारी मुस्कान मेरे ऊपर हमेशा बनी रहे।
व्रत तुम रखती हो और पुण्य मुझे मिलता है
ऐसी जीवनसंगिनी पाकर मैं धन्य हूँ।
हैप्पी चैत्र नवरात्रि! मेरी दुनिया को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया।
WhatsApp और FB स्टेटस (Status for Couple)
"भक्ति मां की, साथ तुम्हारा... इससे खूबसूरत और क्या होगा संसार हमारा।"
"मां दुर्गा का आशीर्वाद और जीवनसाथी का साथ, नवरात्रि बनी सबसे खास।"
जय माता दी! हम दोनों की तरफ से आप सभी को शुभ नवरात्रि।
नौ दिन की साधना, और पूरी उम्र का साथ। #CoupleGoals #Navratri2026
मां के चरणों में शीश झुकाते हैं, चलो साथ मिलकर नवरात्रि मनाते हैं।
श्रद्धा और विश्वास का यह बंधन और भी गहरा हो। शुभ नवरात्रि!
सावन की फुहार नहीं, चैत्र की बहार है। मां दुर्गा का आशीर्वाद और मेरा यार है।
खुशियों का खजाना और मां का दरबारा, मुबारक हो नवरात्रि का त्यौहार प्यारा।
मेरी हर दुआ में तुम्हारा नाम है, मां दुर्गा के चरणों में मेरा प्रणाम है।
चलो इस नवरात्रि पुरानी कड़वाहट को भुलाकर नई शुरुआत करते हैं।
Instagram कैप्शंस (Insta Captions)
माता रानी की कृपा और पार्टनर का सपोर्ट। #DivineBlessings
शक्ति के साथ भक्ति। #Navratri2026 #SpouseLove
पयूँ तो सारा जहाँ मां का है, पर मेरे लिए मां का रूप तुम हो।
रंग, उमंग और नवरात्रि का संग।
भक्ति में शक्ति है, और तुमसे ही मेरी मुक्ति है।
लाल रंग मां को प्रिय है, और तुम मेरे दिल को।
नवरात्रि की पहली किरण और तुम्हारा साथ।
SMS और शॉर्ट कोट्स (Short Quotes)
मां दुर्गा आपको सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें। शुभ नवरात्रि!
इस नवरात्रि हमारे प्यार को माता रानी की नजर न लगे।
चैत्र नवरात्रि का यह उत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा भरे।
जय माता दी! सदा खुश रहो और मुस्कुराते रहो।
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां से आपके लिए ढेरों खुशियां मांगती हूं।
आपका और हमारा साथ अटूट रहे, मां दुर्गा का आशीर्वाद हम पर बरसता रहे।
सुख-दुख में साथ निभाने वाले को नवरात्रि की बधाई।
मां के नौ रूप, और तुम्हारा अनमोल स्वरूप। मुबारक हो नवरात्रि।
दीप जलते रहें, दिल मिलते रहें। शुभ चैत्र नवरात्रि।
नवरात्रि की इस पावन रात, रब से मांगूँ बस तेरा साथ।
19 मार्च 2026: एक नई शुरुआत, मां के आशीर्वाद के साथ।



Click it and Unblock the Notifications
