Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chanakya Niti: ये 6 लोग जीवन में कभी नहीं बन सकते हैं अमीर, मां लक्ष्मी हमेशा इनसे रहती हैं रुष्ट
चाणक्यनीति शास्त्र में मानव कल्याण के लिए बहुत सी बातें कही गई हैं। इनका पालन कर व्यक्ति सफलता की ऊंचाईयों को छू सकता है। चाणक्य नीति महज़ एक ग्रन्थ मात्र नहीं बल्कि चाणक्य के ज्ञान और अनुभव का संग्रह है।
यह लोगों के बेहतर जीवन के लिए बहुत फायदेमंद है। चाणक्य ने जीवन में धन की अहमियत को समझाते हुए लिखा है कि पैसा हर व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिन लोगों के पास पैसा नहीं है, उन्हें अक्सर इस समाज द्वारा हेय दृष्टि से देखा जाता है।

हर व्यक्ति जीवन भर पैसे के लिए ही मेहनत करता है। चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में धन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। वह चाणक्य नीति के एक श्लोक के जरिए कुछ ऐसे लोगों की बात कर रहे हैं जो कभी अमीर नहीं बन सकते हैं। आइए देखते हैं कौन हैं ये 6 तरह के लोग जो अपने जीवन में कभी पैसे वाले नहीं बन सकते -
जो गंदे कपड़े पहनते हैं
चाणक्य कहते हैं कि जो लोग गंदे और मैले कपड़े पहनते हैं उनके घर में देवी लक्ष्मी कभी नहीं रहती हैं। जो लोग हमेशा अस्त-व्यस्त रहते हैं और साफ-सफाई नहीं रखते, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है क्योंकि साफ़ जगह पर ही लक्ष्मी का वास होता है। समाज के अन्य लोग ऐसे लोगों की कद्र नहीं करेंगे।
जो बिना ब्रश किए रहते हैं
चाणक्य कहते हैं कि जो दांत साफ नहीं करता, उसे दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। मां लक्ष्मी ऐसे लोगों की ओर अपन नज़र तक नहीं रखती है। वहीं चाणक्य का यह भी कहना है कि जो लोग नियमित रूप से दांत साफ करते हैं और अपने दांतों को साफ रखते हैं उन पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

अधिक खाने वाले
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति आवश्यकता से अधिक खाता है वह कभी धनवान नहीं बन सकता है। साथ ही, जो व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाता है, वह कभी स्वस्थ भी नहीं रह सकता है। इससे होने वाली पीड़ा और कठिनाई ही मनुष्य को दरिद्रता की ओर ले जाती है।
दुर्व्यवहार और कटु वचन वाले लोग
चाणक्य कहते हैं कि जो लोग दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और कटु वचन बोलते हैं, वे कभी धनवान नहीं बन सकते हैं। जो व्यक्ति अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट देता है, उसके पास देवी लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। ऐसा व्यक्ति मां लक्ष्मी की कृपा खो देता है। इन लोगों का कोई दोस्त नहीं होता। अपने व्यवहार और कटु वचनों से ये सभी को अपना शत्रु बना लेते हैं।

जो हर समय सोते रहते हैं
चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति हर समय सोता है उस पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। चाणक्य के अनुसार सूर्योदय से सूर्यास्त तक सोने वाले पर लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है। ज्यादा सोना इंसानों के लिए हानिकारक होता है क्योंकि वे धन कमाने के अवसर खो देते हैं।
दान देना
चाणक्य के अनुसार मंदिर में समय-समय पर दक्षिणा चढ़ाने से भगवान की कृपा और धन में वृद्धि होती है। इससे आपके घर में दरिद्रता नहीं आएगी। लेकिन याद रखें कि जरूरत से ज्यादा देना नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा अपनी सीमा के भीतर दान करें। अपनी सीमा में रहकर परोपकार के कार्य करने से व्यक्ति का धन दुगना होने लगता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
