Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Chanakya Niti: अच्छी सेहत और मानसिक शांति चाहते हैं तो जरूर करें ये काम, संभोग को लेकर चाणक्य ने कही ये बात
चाणक्य एक महान राजनेता, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री थे। उन्हें विभिन्न विषयों का गहरा ज्ञान था। उनके द्वारा लिखी चाणक्य नीति में मानव जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख मिलता है। उनकी नीतियां मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से छूती हैं।
आज के समय में स्वस्थ रहना ही एक बड़ी चुनौती बन गयी है। स्वस्थ रहने के लिए आपको खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए रोजाना संतुलित भोजन लेना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही रोजाना व्यायाम भी करना चाहिए।
चाणक्य ने भी मनुष्य की सेहत का वर्णन अपने नीति शास्त्र में किया है। चाणक्य के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रोजाना दूध पीएं
चाणक्य कहते हैं कि अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना दूध पीना चाहिए। डॉक्टर भी स्वस्थ रहने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति के एक श्लोक में सलाह दी है कि स्वस्थ रहने के लिए दूध पीना चाहिए। इस श्लोक में कहा गया है कि दूध पीने से व्यक्ति शारीरिक रूप से मजबूत होता है। दूध अनाज से दस गुना अधिक शक्तिशाली होता है। इसलिए आप रोज दूध का सेवन करें।
घी का सेवन करें
प्राचीन काल में लोग स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मक्खन और घी का सेवन करते थे। डॉक्टर आज भी पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए घी खाने की सलाह देते हैं। चाणक्य के अनुसार सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए रोजाना घी का सेवन करना चाहिए। हालांकि आप हमेशा शुद्ध घी का ही सेवन करें।
अनाज खाएं
चाणक्य कहते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए अनाज खाना जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए अनाज बहुत महत्व रखता है। अलग अलग तरह का अनाज जैसे चावल, गेहूं, बाजरा और मक्का खाने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

पानी कैसे पियें?
आपने पानी पीने के सही तरीके के बारे में जरुर सुना होगा। कई लोगों को इस बात की जानकारी है और इसे फॉलो भी करते हैं। पानी का असर भी हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। खाना न पचने पर पानी पीना दवा की तरह होता है। खाना पचने के आधे घंटे बाद पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। भोजन के बीच में बहुत कम पानी पीना अमृत के समान है। इसके विपरीत चाणक्य कहते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर के समान है।
मालिश है जरूरी
चाणक्य कहते हैं कि स्वस्थ शरीर और दमकती त्वचा के लिए हफ्ते में एक बार पूरे शरीर की मालिश करनी चाहिए। यह रोमछिद्रों को खोलकर अंदर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। मसाज के बाद नहाए बिना घर से बाहर न निकलें।

ज्यादा संभोग न करें
चाणक्य यह भी कहते हैं कि युवाओं को ज्यादा सेक्स करने से बचना चाहिए। जब एक युवा ऐसी बातें सोचता है तो वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाता है। चाणक्य कहते हैं कि यही चीजें हैं जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने से रोकती हैं।
लालची न बनें
चाणक्य कहते हैं कि हम जैसा भोजन करेंगे, उससे वैसा ही फल मिलेगा और उसी के अनुसार हमारा व्यवहार बदलेगा। सात्विक भोजन करने से आपके विचार शुद्ध होंगे। तामसिक भोजन करने से आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। चाणक्य ने लालच को एक जानलेवा बीमारी बताया है। चाणक्य कहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको लालच की आदत को छोड़ देना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
