Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Chandra Grahan 2023 City-wise Timings: आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चंद्र ग्रहण?
खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वाले लोगों के लिए ग्रहण एक दुर्लभ घटना है। चाहे नग्न आंखों से या फिर टेलेस्कोप की मदद से, ग्रहण की खूबसूरती का दीदार करने का मौका कम ही बार मिल पाता है।
वहीं ज्योतिष में चंद्र ग्रहण अथवा सूर्य ग्रहण की घटना को अशुभता से जोड़कर देखा जाता है। लोगों की ऐसी धारणा है कि ग्रहण जीवन में अमंगल और नकारात्मकता को बढ़ाता है।

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।
चंद्र ग्रहण की तिथि: 5 मई 2023, शुक्रवार
समय: रात 8:44 से देर रात 1:00 बजे तक
चंद्रग्रहण का परमग्रास समय: रात 10:53 पर
उपच्छाया की अवधि - 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकण्ड्स
उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण - 0.95
कब लगता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय स्थिति है जिसमें पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है। इस वजह से सूर्य की रौशनी चन्द्रमा तक नहीं पहुंच पाती है और पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है। ऐसा तभी हो सकता है जब चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर स्थित हो जाए और सूर्य की रोशनी से पृथ्वी की छाया बने जिससे चन्द्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाए।
भारत के किन किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
5 मई की रात को चंद्र ग्रहण 8 बजकर 44 मिनट पर लगना शुरू होगा और यह देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। संभावना जताई जा रही है कि मौसम के साफ़ रहने की स्थिति में भारत के कई हिस्सों में यह दुर्लभ उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है।
उम्मीद है कि सूरत, दिल्ली, ऊटी, चंडीगढ़, कानपुर, पुणे, मुबंई, चेन्नई, पटना, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, वाराणसी, रांची, बेंगलुरु, भोपाल, उज्जैन, मथूरा, कोहिमा, ईटानगर और इंफाल में इस चंद्र ग्रहण का नजारा दिख सकता है।

नोट कर लें भारतीय शहरों में उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखने का समय
5 मई को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने वाला है जो बेहद दुर्लभ होता है और दशकों में ऐसा एक से दो बार ही लगता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस तरह का गहरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण अगली बार साल 2042 में नजर आएगा। वहीं Timeanddate.com वेबसाइट के मुताबिक, आसमान के साफ़ रहने की स्थिति में भारत के कई शहर इस खूबसूरत चंद्र ग्रहण की घटना का गवाह बन सकेंगे। चंद्रग्रहण का परमग्रास समय रात 10 बजकर 53 मिनट पर होगा, इस समय चांद उपछाया केंद्र के सबसे नजदीक होगा।
नई दिल्ली: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
मुंबई: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
गुरुग्राम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
हैदराबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
बेंगलुरु: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
चेन्नई: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
कोलकाता: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
भोपाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
चंडीगढ़: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
पटना: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
अहमदाबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
विशाखापत्तनम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
गुवाहाटी: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
रांची: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
