Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गौ माता को खिलायें एक रोटी और फिर देखे चमत्कार! क्लेश दूर और सुख समृद्धि की होगी भरमार
मातर: सर्वभूतानां गाव:
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार गौ माता पृथ्वी के समस्त प्राणियों की जननी है। गौ माता में तैंतीस कोटि देवताओं का निवास होता है। बाल्मीकि रामायण में भी गाय की महत्ता के बारे में लिखा गया है:
विद्यते गोषु समभाव्यम विद्यते ब्रह्मणे तप:!
विद्यते स्त्रीषु चापळयम विद्यते ज्ञातितो भयम !!
गाय माता साक्षात् देव है और इनकी सेवा मतलब देवताओं की सेवा करना है। ऐसी भी मान्यता है कि गाय के सींग में ब्रह्मा, ललाट में शिव, नेत्रों में सूर्य और चन्द्रमा, जीभ में पृथ्वी, गोबर में लक्ष्मी, पीठ पर नक्षत्रगण, कानों में अश्विनी कुमार और इसके थनों में चारों समुद्र निवास करते हैं।

इस प्रकार हमने जाना की गाय कितनी महत्वपूर्ण है। ऐसे में गाय की सिर्फ पूजा ही नहीं, इसकी रक्षा करने से भी कष्ट दूर होते हैं और सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में अगर हम गाय को पहली रोटी खिला देते हैं तो इससे गाय की सेवा भी होती है और साथ में कष्ट भी दूर होते हैं। आइये आपको बताते हैं कि गाय को रोटी खिलाने से क्या क्या फायदा होता है:
गरीबी दूर करने के लिए खिलाएं रोटी
अगर पैसा नहीं टिकता और आय से ज्यादा व्यय हो जाता है तो ये उपाय करें। एक रोटी के चार टुकड़े करें। पहला टुकड़ा गाय को खिलाएं, दूसरा कुत्ते को, तीसरा कौओं को और चौथा टुकड़ा किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से खर्चो में कटौती होगी और गरीबी दूर होगी।
मेहनत का उचित फल नहीं मिलता तो खिलायें रोटी
अगर आप खूब मेहनत करते हैं लेकिन अंत में परिणाम मन वांछित नहीं मिलता है। ऐसे में गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। घर में बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। तरक्की के रास्ते खुलने लगेंगे और उचित फल प्राप्त होने लगेगा।

क्लेश दूर करने के लिए खिलायें रोटी
घर में झगडा फसाद और मनमुटाव चल रहा हो तो गौ माता की मदद ली जा सकती है। एक रोटी गौ माता को रोजाना खिलायें और फिर प्रणाम करें। गौ माता के आशीर्वाद से घर में शांति आएगी।
ये बिलकुल भी ना करें
गाय माता को जूठा खाना ना खिलायें। साथ ही कभी भी सूखी रोटी ना खिलायें। ऐसा करना गौ माता का अपमान है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
