Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन इन चीजों का जरूर करें दान, जल्द पूरें होंगे रुके काम
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिम गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन इन चीजों का दान करने से न सिर्फ आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं, बल्कि आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन क्या-क्या चीजें दान करनी चाहिए और क्यों?

1. वस्त्र का दान
हिंदू धर्म में वस्त्रों का दान आपके जीवन में कई सफलताएं लेकर आ सकता है। गंगा दशहरा के दिन आपको सच्चे मन से किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करने चाहिए। ऐसा करने से आपके रुके सभी काम सफल होने लगते हैं।
2. पानी का दान
गंगा दशहरा के दिन आपको जगह-जगह लोग पानी का दान करते हुए दिख जाएंगे। दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल दान सबसे पुण्य का काम होता है। ऐसे में जल का दान करने से गंगा मैया आ पर प्रसन्न होती हैं, और आपके जीवन की कठिनाइयों को दूर करती हैं।
3. मिट्टी का बर्तन
गंगा दशहरा के दिन मिट्टी का मटक या फिर कोई भी मिट्टी का बर्तन दान करना शुभ माना जाता है। अगर मिट्टी का ये बर्तन किसी जरूरमंद को दान किया जाए तो ज्यादा लाभकारी होता है। आप चाहे तो किसी मंदिर में भी मिट्टी के दिए या मटका दान कर सकते हैं।
4. फल का दान करना
गंगा दशहरा पर्व के शुभ मौके पर फलों का भी दान करना चाहिए। खासतौर पर इस दिन पीले फल का दान करने से आपके जीवन में कारोबार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
5. तांबे का बर्तन
इस शुभ दिन पर तांबे का बर्तन दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। तांबे का बर्तन दान करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
6. अन्न का दान
किसी भूखे को खाना खिलाना एक पुण्य का काम माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए आप गरीबों को खाना खिला सकते हैं और अगर आपमें क्षमता हो तो आप छोटा सा भंडारा भी कर सकते हैं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
