Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Guru Purnima 2023 Wishes: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को भेजें ये शुभकामनाएं
Guru Purnima 2023 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में आषाढ़ माह की बहुत अधिक महत्ता बताई गयी है। इस माह की पूर्णिमा तिथि भी विशेष मानी जाती है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाया जाता है।
शिव पुराण के मुताबिक, आषाढ़ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के अंशावतार माने जाने वाले महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। यह दिन जीवन में गुरुओं के महत्व को दर्शाता है।

हमारी संस्कृति में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ बताया गया है। हम इस बात कोई नकार नहीं सकते हैं कि जीवन को सही आकार देने में एक गुरु की कितनी बड़ी भूमिका होती है। उन गुरु को सम्मान देने और अपना प्रेम जाहिर करने का सबसे अच्छा दिन है गुरु पूर्णिमा। इस साल गुरु पूर्णिमा के मौके पर आप भी उन गुरुओं का शुक्रिया अदा करें जिन्होंने आपको सही मार्ग दिखाया। उन्हें भेजें गुरु पूर्णिमा से जुड़े ये प्यार शुभकामना संदेश।
क्या दूं गुरु-दक्षिणा
मन ही मन मैं सोचूं
चुका न पाऊं ऋण मैं आपका
अगर जीवन भी अपना दे दूं।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप को ही हमने गुरु है माना
न होते आप तो हम आज क्या होते?
बेमकसद जिंदगी यूंही गुमनामी में बिता रहे होते!
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

सब धरती कागज करूं,
लिखनी सब बनराय।
सात समुद्र की मसि करूं,
गुरु गुण लिखा न जाय।
गुरु पुर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
आपसे से सीखा और जाना,
आप को ही गुरु माना,
सीखा सब आपसे हमने,
कलम का मतलब भी आपसे जाना
गुरु पूर्णिमा की बधाई।

करता करे न कर सके,
गुरु करे सो होए,
तीन लोक नौ खंड में,
गुरु से बड़ा ना कोए।
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत बधाई
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
जीवन में दिया जो पहला ज्ञान
उन गुरु को मेरा कोटि प्रणाम
शिल्पी छैनी से करे सपनों को साकार,
अनगढ़ पत्थर से रचे मनचाहा आकार,
माटी रख कर चाक पर घड़ा घड़े कुम्हार,
श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो शिष्य पाय संस्कार।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके।
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है...
हैप्पी गुरु पूर्णिमा।
गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल?
लाख कीमती धन भला,
गुरु है मेरा अनमोल...
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण।
गुरु पूर्णिमा की बधाई।
जीवन की हर मुश्किल में, समाधान दिखाते हैं आप
नहीं सूझता जब कुछ, तब याद आते हैं आप
धन्य हो गया जीवन मेरा, बन गए मेरे गुरु जो आप
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
माटी से मूरत गढ़े, सद्गुरु फूंके प्राण।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु, भव से देता त्राण।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications