Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
March Festival 2024 Calendar: होली, महाशिवरात्रि और रमजान के साथ मार्च में आएंगे ये प्रमुख त्योहार
March 2024 Festival Calendar in Hindi: धार्मिक दृष्टि से से मार्च का महीना बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है। 2024 मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, विजया एकादशी और फाल्गुन अमावस्या जैसे बहुत व्रत तथा त्यौहार पड़ेंगे।
मार्च महीने में त्योहार तथा व्रतों की बौछार होने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्च महीने इस वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को स्वाती नक्षत्र तथा ध्रुव योग से प्रारंभ हो रहे हैं। इस कारण मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होली, विजया एकादशी, होलिका दहन, संकष्ठी, पूर्णिमा व्रत इत्यादि त्योहार तथा व्रत आने वाली है। मार्च महीना सनातन धर्म के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत ही खास है। मार्च में ही रमजान महीने की शुरुआत होने वाली है। यहां देखे मार्च 2024 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर:

मार्च 2024 के व्रत तथा त्यौहार -
• 06 मार्च दिन बुधवार - विजया एकादशी
• 08 मार्च दिन शुक्रवार - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत
• 10 मार्च दिन रविवार - फाल्गुन अमावस्या
• 14 मार्च दिन गुरुवार - मीन संक्रांति
• 20 मार्च दिन बुधवार - आमलकी एकादशी
• 22 मार्च दिन शुक्रवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
• 24 मार्च दिन रविवार - होलिका दहन
• 25 मार्च दिन सोमवार - होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
• 28 मार्च दिन गुरुवार - संकष्ठी चतुर्थी
रमजान का महीना कब से शुरू हो रहा है - (Ramzan 2024 Kab Se Hai)
रमजान चंद्रमा पर निर्भर है अगर चांद 10 मार्च को निकलता है तो 11 मार्च को रमजान महीने का शुरुआत हो जाएगा लेकिन उम्मीद यह लगाई जा रही है कि 11 मार्च को ही रमजान महीने का प्रारंभ होगा। अगर रमजान 11 मार्च को शुरू हो जाएगा तो 9 अप्रैल इसका अंतिम दिन होगा। रमजान का महीना मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है।
मार्च 2024 में विवाह का शुभ मुहूर्त - (March 2024 Vivah Muhurat)
मार्च महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 1, 2 ,3, 4 ,5 ,6 ,7 ,10 और ,11 तारीख है। ऐसे में शुभ समय देखकर विवाह संपन्न करे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
