Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Karwa Chauth Alert: इस साल करवा चौथ पर नयी चूड़ियां पहनने की है मनाही, वजह जान आप भी कर लेंगी तौबा
Karwa Chauth 2023: सुहागिन महिलायें पूरे साल करवा चौथ व्रत का इन्तजार करती हैं। यह पर्व उत्तर भारत में मनाया जाता है लेकिन इसकी लोकप्रियता अब पूरे देश में देखी जाने लगी हैं।
करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और शाम में चाँद के दीदार के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत के लिए सुहागिनें नयी नवेली दुल्हन की तरह सजती हैं। इस दिन वो 16 श्रृंगार करती हैं।

महिलाओं के सोलाह श्रृंगार में चूड़ियां बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। कांच की चूड़ियां न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि यह सुहाग की निशानी भी है। करवा चौथ की तैयारी में महिलाएं खासतौर से अपनी साडी-सूट के मैचिंग का चूड़ियों का सेट लेकर आती हैं। मगर इस साल करवा चौथ पर नयी चूड़ियां न पहनने की सलाह दी जा रही है। जानते हैं इसका कारण और इसे दूर करने का उपाय।
करवा चौथ 2023 पर क्यों न पहनें नयी चूडियां
इस साल करवा चौथ 1 नवम्बर को पड़ रहा है और इस दिन बुधवार है। बुधवार को नयी चूड़ियां नहीं पेही जाती हैं। देश के कई हिस्सों में शादीशुदा महिलाओं के लिए कहावत भी है कि 'मंगल न खोले जुड़ा और बुध न पहनें चूड़ा।' इसका अर्थ है कि शादी के बाद स्त्रियों को मंगलवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए और बुधवार के दिन नयी चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए।

नयी चूड़ियां पहनने के लिए उपाय
लेकिन नयी चूड़ियों के बिना करवा चौथ का त्यौहार ही अधूरा लगेगा। आप सोमवार यानी आज ही नयी चूड़ियों को कुछ समय के लिए हाथों में पहन लें और फिर उतार कर रख दें। ऐसे में आप इन चूड़ियों को करवा चौथ के लिए तैयार होते वक्त पहन सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
