Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Mahashivratri व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें चाय-कॉफी को लेकर क्या कहते हैं शास्त्र और नियम
Mahashivratri 2026 Vrat Rules: देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 15 फरवरी को मनाया जा रहा है। शिव भक्ति में डूबे भक्त इस दिन अपनी श्रद्धा अनुसार व्रत का संकल्प लेते हैं। कोई निर्जला उपवास रखता है, तो कोई फलाहार पर रहकर महादेव की सेवा करता है। लेकिन अक्सर भक्तों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या महाशिवरात्रि व्रत में पानी पीना वर्जित है?
या फिर क्या व्रत के दौरान चाय-कॉफी का सेवन किया जा सकता है या नहीं? शास्त्रों और सेहत के दृष्टिकोण से इन नियमों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी भक्ति भी बनी रहे और स्वास्थ्य भी। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि उपवास से जुड़े खान-पान के सटीक नियम।

क्या महाशिवरात्रि व्रत में पानी पी सकते हैं? (Water Consumption Rules)
महाशिवरात्रि का व्रत तीन श्रेणियों में बांटा गया है, और पानी का नियम आपके संकल्प पर निर्भर करता है। जिन लोगों ने निर्जला व्रत का संकल्प लिया है, तो सूर्योदय से लेकर अगले दिन पारण तक पानी पीना वर्जित होता है। यह सबसे कठिन व्रत माना जाता है। अगर आप सामान्य व्रत रख रहे हैं, तो आप पानी पी सकते हैं।
शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है, विशेषकर यदि आप दिनभर काम कर रहे हैं या शिव मंदिर के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। इसके अलावा शास्त्रों के अनुसार, 'अस्वस्थ' व्यक्ति, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए पानी पीना वर्जित नहीं है। महादेव भाव के भूखे हैं, शारीरिक कष्ट देकर व्रत करना अनिवार्य नहीं है।
चाय और कॉफी के नियम (Tea and Coffee in Vrat)
अक्सर लोग व्रत में थकान दूर करने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या महाशिवरात्रि व्रत में चाय-कॉफी पी सकते हैं या नहीं? बता दें कि चाय को अनाज की श्रेणी में नहीं रखा गया है, इसलिए फलाहारी व्रत में इसका सेवन किया जा सकता है।
मगर कॉफी को लेकर अलग-अलग मतभेद हैं, कुछ लोगों का मानना है कि कॉफी बनाने का तरीका शाकाहारी नहीं है तो ऐसे में व्रत में इसे नहीं पीने की सलाह दी जाती है। सेहत के पहलू से देखा जाए तो खाली पेट बहुत अधिक चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी, सिरदर्द और घबराहट हो सकती है। यदि आप चाय पी रहे हैं, तो कोशिश करें कि उसमें ज्यादा मसाले न हों।
व्रत में क्या पीना बेहतर है? (Healthy Alternatives)
यदि आप चाय-कॉफी के बजाय प्राकृतिक पेय चुनते हैं, तो व्रत में ऊर्जा बनी रहती है इसके लिए आप व्रत में नारियल पानी और जूस पीएं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होने देते। महादेव को दूध अत्यंत प्रिय है, इसलिए दूध का सेवन सात्विक और ऊर्जादायक माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
