Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Nag Panchami Upay: कालसर्प दोष से मुक्ति पाने का उत्तम अवसर है नागपंचमी 2023, करें ये उपाय
Nag Panchami Upay: जिसके ऊपर कालसर्प का प्रकोप हो उसे बहुत तकलीफ होती है। मेहनत का उचित फल नहीं मिलता, सफलता मिलते मिलते रह जाती है, छोटी छोटी समस्याओं के चलते बड़े बड़े नुकसान हो जाते हैं। नौकरी या व्यापर में तरक्की नहीं मिलती, स्वस्थ्य ख़राब रहता है और रिश्तों में भी कटुता आती है।
ऐसे में व्यक्ति के जीवन पर भी संकट आ सकते हैं इसलिए काल सर्प का उपाय जितनी जल्दी कर लें उतना अच्छा है। अब सवाल है कि कालसर्प से मुक्ति पाने के लिए क्या करें और कब करें? तो हम आपको ज्योतिषीय आधार पर कालसर्प से मुक्ति का उपाय बता रहे हैं जिसे करने से कालसर्प योग का प्रभाव कम हो सकता है।

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए उत्तम दिन है नागपंचमी का दिन
2023 के श्रावण में नागपंचमी का दिन जो 21 अगस्त को पड़ रहा है, कालसर्प योग से मुक्ति पाने या इसका प्रभाव कम करने का बहुत उत्तम अवसर है। इस बार का नागपंचमी इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
एक तो नागपंचमी, वैसे भी शिव की पूजा करने का पावन दिन है, उसी दिन पंचमी तिथि भी पड़ती है साथ ही इस दिन सावन सोमवार का व्रत भी होगा। शिव ने सर्प को धारण किया हुआ है और श्रावण शिव को प्रिय है इसलिए सावन के सोमवार को नागपंचमी के दिन शिव की पूजा अर्चना की जाए तो कालसर्प योग से मुक्ति पायी जा सकती है।
नाग पंचमी के दिन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
नागपंचमी के दिन विधि विधान से नियमपूर्वक ये उपाय किये जाएं तो कालसर्प योग से मुक्ति मिल सकती है। नागपंचमी के दिन चांदी के नाग और नागिन बनवा कर या मार्किट से खरीद कर दूध और लावा के साथ किसी योग्य पुरोहित के दिशानिर्देश के अनुसार नियमपूर्वक पूजा पाठ किया जाए तो कालसर्प से मुक्ति मिल सकती है।
जो लोग कालसर्प से परेशान हैं उन्हें नागपंचमी के दिन चांदी के बने नाग नागिन को लेकर किसी शिव मंदिर में जाना चाहिए। वहां दूध और लावा (लाई) से शिव लिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। फिर विधि विधान से शिव की पूजा के पश्चात उस चांदी के नाग नागिन को अपने सर के ऊपर से तीन बार घुमा कर किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे कालसर्प का प्रभाव ख़त्म हो जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
