Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Narasimha Jayanti 2023: संतान पर आने वाले संकट को दूर करने के लिए नरसिंह जयंती पर ऐसे करें पूजा
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु ने अपना नरसिंह अवतार लिया था। अपने इस रूप में भगवान का आधा शरीर सिंह यानी शेर का है और आधा मनाव का है।
यही वजह है कि भगवान के इस रूप को नरसिंह कहा जाता है। इस अवतार में भगवान ने अपने परम भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए राजा हिरणकश्यप का वध किया था। इस बार 4 मई, 2023, गुरुवार को नरसिंह जयंती पड़ रही है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्री हरि के इस रूप की पूजा करने से और व्रत रखने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

कहते हैं इस दिन भगवान को कुछ खास चीज़ें अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही संतान पर आने वाले सभी संकट टल जाते हैं। चलिए जानते हैं इस बार नरसिंह जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें।
नरसिंह जयंती 2023 तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
3 मई, 2023, रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि की शुरूआत होगी जो 4 मई 2023, रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक है। नरसिंह जयंती के दिन शाम को भी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि भगवान नरसिंह ने गोधूलि बेला में ही राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था, इसलिए इस दिन संध्या पूजन का विशेष महत्व होता है। शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त 04 बजकर 16 मिनट से रात्रि 06 बजकर 58 मिनट तक है।
नरसिंह जयंती 2023 व्रत पारण का समय
05 मई, 2023,शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 38 मिनट के बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।
नरसिंह जयंती 2023 पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। व्रत और पूजा का संकल्प लें। नरसिंह जयंती के दिन भगवान नारायण के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। सबसे पहले पीला वस्त्र बिछाकर भगवान की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। फिर लाल वस्त्र में नारियल लपेटकर भगवान को चढ़ाएं और तिलक लगाएं। इसके बाद भगवान को पुष्प अर्पित करें। प्रसाद के रूप में आप फल या मिठाई चढ़ा सकते हैं। धूप दीप आदि जलाएं। ''नृम नृम नृम नर सिंहाय नमः" नाम की माला का जाप कर भगवान का ध्यान करें।
नरसिंह जयंती 2023 पर करें ये उपाय
1. नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह को नागकेसर चढ़ाएं। फिर अगले दिन उसे अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।
2. यदि आपके शत्रु आप पर हावी रहते हैं या फिर आपको गुप्त शत्रु का भय है तो नरसिंह जयंती के दिन आप भगवान नरसिंह का कच्चे दूध से अभिषेक करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके दुश्मन शांत हो जाएंगे और आपके मन से उनका भय भी निकल जाएगा।
3. कहते हैं कुंडली में यदि कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति मानसिक, आर्थिक, और शारीरिक रूप से काफी परेशान रहता है। ऐसे में कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए नरसिंह जयंती के दिन आप भगवान नरसिंह के मंदिर में जाकर एक मोर का पंख चढ़ा दें।
4. अच्छी सेहत के लिए नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह को चंदन का लेप लगाएं। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो भगवान को लगे चंदन को माथे पर लगाने से उसे काफी राहत मिलेगी।
5. कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा पाने के लिए नरसिंह जयंती के दिन भगवान को प्रसाद के रूप में दही चढ़ाएं।
6. इस दिन आटे और सत्तू का दान करना बहुत ही लाभदायक होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घरेलू कलह खत्म होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
