Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Pitru Paksha 2023: सपने में पूर्वज कंघी करते या मिठाई खाते दिखें तो जानें क्या है उसका मतलब
Sapne Me Purvaj ko Dekhna: सपनों की दुनिया रहस्यमयी है। अब तक हम सपनों को ठीक तरह से समझ नहीं पाए हैं। लेकिन हम धर्म ग्रंथों, ज्योतिष, शास्त्रों और पुराणों के हिसाब से सपनों का संकेत समझने का प्रयास कर सकते हैं।
पितृ पक्ष की अवधि को श्राद्ध या महालया पक्ष के रूप में जाना जाता है। यह 15 दिन की अवधि होती है जिसमें हम अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए विधि विधान से पूजन करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान मृत पूर्वजों की आत्माएं सांसारिक लोक के करीब आती हैं। परिवार के सदस्य अनुष्ठान करते हैं, प्रार्थना करते हैं और दिवंगत आत्माओं से आशीर्वाद और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना करते हैं।
इस वर्ष पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से शुरू होगा और 14 अक्टूबर 2023 को इसका समापन होगा। पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ होकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक चलता है।
ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों को सपने में देखना अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। आइये जानते हैं कि ये सपने हमें क्या संकेत देते हैं।
1. सपने में अपने पूर्वज को मुस्कुराते हुए देखना
पितृ पक्ष के दौरान ऐसा सपना बहुत शुभ माना जाता है और इसका मतलब है कि आपके पूर्वज आपको आशीर्वाद दे रहे हैं और यह आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उनकी कृपा रहने का संकेत हो सकता है।
2. सपने में अपने पूर्वज को बाल संवारते हुए देखना
अगर आप अपने पूर्वज को सपने में देखते हैं और वो कंघी करते या बाल संवारते हुए नजर आते हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में आने वाली सभी रुकावटें रूपी गांठें दूर हो जाएंगी। इस तरह का सपना बहुत शुभ माना जाता है।
3. सपने में अपने पूर्वज को आपसे बात करते हुए देखना
यदि आप देखते हैं कि कोई पूर्वज आपको किसी चीज़ के बारे में चेतावनी देने की कोशिश कर रहा है, तो यह भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत दे सकता है। यह सपना आपको दुर्घटना, विषाक्त परिस्थितियों, मृत्यु आदि जैसी नकारात्मक स्थितियों से बचाएगा और उससे सतर्क करने के लिए ही पूर्वज आते हैं।
4. सपने में अपने पूर्वज को मिठाई बांटते हुए देखना
जब आप सपने में अपने पितरों को मिठाई बांटते हुए देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। सपने में पिता मिठाई बांटते हैं, या खुद मिठाई खाते हैं, या आपको मिठाई देते हैं तो ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके परिवार में शुभ कार्य होंगे।
5. सपने में अपने पूर्वज को चुप देखना
यदि सपने में आपके पूर्वज मौन हैं तो इसका मतलब है कि वे अपनी आत्मा की शांति के लिए परिवार के सदस्यों से सुख-शांति चाहते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आवश्यक अनुष्ठान और पूजा करनी चाहिए।
6. सपने में अपने पूर्वज को क्रोधित देखना
यदि आप सपने में अपने पूर्वज को क्रोधित होते हुए देखते हैं तो यह बहुत अशुभ माना जाता है और यह संकेत दे सकता है कि जिस तरह से चीजें उनके साथ चल रही हैं उससे वह खुश नहीं हैं और इसका मतलब है कि परिवार के सदस्य पितृ दोष से प्रभावित हो गए हैं। इसके निवारण के लिए आपको जरूरी कार्य करने की आवश्यकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
