Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Sapne Me Ex Ko Dekhna: ब्रेकअप के बाद प्रेमी के आते हैं सपने, जानें क्या है इसका मतलब
Sapne Me Ex Ko Dekhna: सपने सच भी होते हैं और सपनों से भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी मिलता है। वैसे सपनों को पूरी तरह जान पाना अभी तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संभव नहीं हो पाया है लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक़ सपनो में कुछ ना कुछ संकेत तो जरुर छुपे होते हैं। अगर सपने में पूर्व प्रेमी या प्रेमिका दिख जाए तो इसके क्या संकेत हो सकते हैं? आइये जानते हैं।
सपने में प्रेमी या प्रेमिका को देखने का क्या मतलब है ?

अगर सपने में एक्स प्रेमी दिख जाए और वो सिर्फ दिख रहा हो यानी की कोई क्रियाकलाप या इमोशन नहीं दिखा रहा हो तो फिर इस सपने से अच्छा या बुरा दोनों संकेत मिलता है। दरअसल प्रेमी कहीं ना कहीं आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ तो था ही इसलिए इस तरह के सपनो का अर्थ ये है कि जल्द ही भावनात्मक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। ये किसी के मिलने या बिछड़ने दोनों से हो सकते हैं। हो सकता है आपके वर्तमान प्रेमी से संबंध टूट जाए या फिर संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ हो जाएँ। या फिर आपके जीवन में कोई नयी ऐसी बात हो जाए जिससे आप बहुत खुश हो जाएं या फिर आपका कोई बहुत अपना आपका साथ छोड़ दे।
सपने में रोते हुए प्रेमी को देखना
सपने में दिख रहा प्रेमी अगर रो रहा हो तो ये इस बात की और संकेत करता है कि जल्द ही कोई आपका प्रिय आपसे अलग होने वाला है। रोते प्रेमी को देखना अच्छे संकेत नहीं देता। ऐसा हो सकता है कि किसी से आप बहुत जुड़े हुए हैं वो आपका साथ छोड़ देगा। या कोई ऐसी घटना होगी जिससे आपको दुःख पहुंचेगा। जीवन में उदासी के लम्हे आने वाले हैं लेकिन घबराने की बात नहीं है। ये वक़्त ज्यादा देर नहीं चलेगा। इमोशनल उतार चढ़ाव के लिए खुद को तैयार करके रखिये।
सपने में हंसते हुए प्रेमी को देखना
अगर सपने में प्रेमी हंसते हुए दिख जाए तो फिर सपने का सुखद संकेत है। जल्द ही आपके जीवन में कोई ख़ुशी भरा पल आने वाला है या फिर कोई नया रिश्ता बनने वाला है जिससे आपको बहुत खुशियां मिलने वाली हैं। हो सकता है आपको पहले से भी अच्छा प्रेमी मिल जाये।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
