Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ समय माना जाता है। इस पूरे महीने श्रद्धालु मंदिरों में पूजा करते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, बेलपत्र अर्पित करते हैं और व्रत रखकर भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। हालांकि, कई बार सही जानकारी न होने की वजह से पूजा के दौरान कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, धार्मिक नियमों के खिलाफ होती हैं। अगर आप भी इस सावन में महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जरूरी है कि कुछ नियमों का ध्यान रखें। तो आइए, जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी गलतियां हैं, जो शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी नहीं करनी चाहिए -

पूजा के लिए घर से जल लेकर जाएं
भगवान शिव का जलाभिषेक करते समय कोशिश करें कि जल अपने घर से ही भरकर ले जाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी सार्वजनिक नल या दुकान से लिया गया जल पूजा के लिए शुद्ध नहीं माना जाता है। हालांकि, यदि किसी कारण से ऐसा संभव न हो, तो मंदिर में उपलब्ध स्वच्छ जल का भी उपयोग किया जा सकता है।
शिवलिंग पर हल्दी और कुमकुम अर्पित न करें
कई लोग जानकारी के अभाव के कारण शिवलिंग पर हल्दी और कुमकुम चढ़ा देते हैं, जबकि शिव पूजा में इनका प्रयोग नहीं किया जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हल्दी का संबंध मुख्य रूप से देवी पूजा से माना गया है। भगवान शिव को जल, दूध, दही, बेलपत्र, भस्म, सफेद चंदन और सफेद पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है।
सावन सोमवार को बेलपत्र न तोड़ें
भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व है। लेकिन कई धार्मिक परंपराओं में सावन के सोमवार के दिन बेलपत्र तोड़ना उचित नहीं माना जाता। यदि पहले से बेलपत्र तोड़कर रखे गए हों, तो उन्हें साफ पानी से धोकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को अर्पित किया जा सकता है। इसलिए बेलपत्र एक दिन पहले या किसी अन्य दिन तोड़कर रखना बेहतर माना जाता है।
जलाभिषेक के लिए सही पात्र का उपयोग करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर सीधे तांबे के लोटे या बर्तन से दूध या जल अर्पित करना मना है। इससे शिवलिंग को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए चांदी, स्टील या मिट्टी का पात्र उपयोग करें।
शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद घर न लाएं
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, शिवलिंग पर सीधे अर्पित किया गया प्रसाद जैसे फल, पंचामृत या अन्य चीजें घर लाकर खाना मना है। इसलिए पूजा के समय चढ़ाया गया प्रसाद मंदिर में ही समर्पित करें और घर लेकर न आएं।
पूजा के बाद मंदिर से निकलते समय घंटी न बजाएं
पूजा करने के बाद जब आप मंदिर से बाहर निकलें, तो जाते वक्त मंदिर की घंटी ना बजाएं। घंटी बजाना पूजा शुरू होने का संकेत होता है। ऐसे में, वापस जाते समय घंटी बजाने से नकारात्मक ऊर्जा का ध्यान आकर्षित हो सकता है।
गंदे, फटे या काले कपड़े पहनकर पूजा ना करें
भगवान शिव की पूजा करते समय हमेशा साफ-स्वच्छ और हल्के रंग वस्त्र पहनने चाहिए। इसलिए गंदे, फटे या काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से बचना चाहिए। सफेद, पीले या गुलाबी रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
