Latest Updates
-
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका -
World Students Day 2026: विश्व छात्र दिवस पर डॉ. ए.पी.जे. कलाम के अनमोल संदेश, जो बदल देंगे जिंदगी -
Shardiya Navratri Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, भोग, मंत्र और आरती -
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ashtami Navami 2026 Date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कई लोग अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं, जबकि कुछ लोग नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं। हालांकि, इस बार अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग कह रह हैं कि अष्टमी और नवमी दोनों एक ही दिन पड़ रहे हैं। जबकि कुछ लोग दोनों की अलग-अलग तारीखें बता रहे हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं कि इस साल दुर्गा अष्टमी और महानवमी कब मनाई जाएगी और कन्या पूजन के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा -

शारदीय नवरात्रि अष्टमी 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाएगी। अष्टमी के अवसर पर भक्त व्रत का पारण करने के साथ कन्या पूजन भी कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि नवमी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। तिथि की गणना के अनुसार, कुछ स्थानों पर 19 अक्तूबर को ही नवमी मनाई जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के आधार पर पूजा करने वाले 20 अक्तूबर को कन्या पूजन कर सकते हैं। नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है।
अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन कब करें?
साल 2026 में अष्टमी और नवमी तिथियों के समय में अंतर कम होने के कारण कन्या पूजन को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को सुबह अष्टमी तिथि समाप्त होगी और इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसी स्थिति में 19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी, दोनों के लिए कन्या पूजन किया जा सकता है। श्रद्धालु अपनी स्थानीय पंचांग और पारिवारिक परंपरा के अनुसार शुभ समय चुनकर कन्या पूजन कर सकते हैं।
दुर्गा अष्टमी 2026 पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अष्टमी के दिन 19 अक्टूबर को कन्या पूजन का शुभ समय सुबह 8 बजकर 43 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
महानवमी 2026 पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जो श्रद्धालु नवमी पर कन्या पूजन करना चाहते हैं, वे 19 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक पूजा कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
