Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दीपावली में माता लक्ष्मी को ऐसे बुलाएं अपने घर, अपनाएं ये 10 तरीके
भारत में हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व के रुप में मनाया जाने वाला दीपावली का त्योहार आने वाला है। इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा का विशेष महत्व होता है।
कहते है कि सही से पूजा करने पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और इस दिन घर भी आती है। ऐसे में आप सभी चाहते होंगे की माता लक्ष्मी घर आएं और आशीर्वाद दें।
आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप माता लक्ष्मी को खुश कर सकते है।

हल्दी की गांठ मंदिर में रखें
दीपावली वाले दिन जब आप माता लक्ष्मी की पूजा करें तो अपने घर के मंदिर में एक हल्दी की गांठ अवश्य रखें।
जैसे ही आपकी पूजा पूरी हो जाए तो इस गांठ को ले जाकर तिजोरी में रख दें

किन्नर सें मांगे एक रुपया
अगर आपको कोई किन्नर मिल जाए तो दीपावली वाले दिन उससे उसकी खुशी से एक रुपया मांगे और अपनी पर्स में रख लें।

सुहागन स्त्री को दान दें
अगर आपने दीपावली वाले दिन कोई सुहागन स्त्री देखी तो ये शुभ संकेत है।
आप उसको या किसी जरूरतमंद स्त्री को सुहाग का समान दान कर सकते

लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करें
दीपावली की रात को आप मंत्र: ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा।
इस मंत्र का जाप 108 बार करें और माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करें।

शंख और घंटी बजाएं
इस दिन पूजन के बाद अपने घर के हर कमरे में शंख और घंटी जरूर बजाएं। इससे आपके घर से दरिद्रता खत्म हो जाती।

श्रीसूक्त का पाठ करें
दीपावली वाले दिन घर में कनकधारा और श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

तुलसी के पत्ते चढ़ाएं
इस दिन माता लक्ष्मी पर तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाएं। ये शुभ माना जाता है।

महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें
इस दिन आपको माता लक्ष्मी के इस मंत्र: ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:, इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

झाडू दान करें
दीपावली वाले दिन किसी मंदिर में झाड़ू और सुगंध वाली अगरबत्ती का दान करना शुभ माना जाता है।

स्वास्तिक का निशान बनाएं
इस दिन घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से स्वास्तिक का निशान बनाना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
