Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चन्द्र ग्रहण पर बनेगा महासंयोग, इन उपायों से होगी मनोकामनाएं पूरी

साल 2019 में कई सारी खगोलीय घटनायें होने वाली हैं। नए वर्ष के आरम्भ में ही सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब लगने वाला है चन्द्र ग्रहण। 2019 में महासंयोग होने वाला है। इस साल तीन चंद्र ग्रहण लगेंगे और कमाल की बात ये है कि ये लगातार तीन महीने लगने वाले हैं। 21 जनवरी 2019, 19 फरवरी 2019 और 20 मार्च 2019 को पड़ने वाली पूर्णिमा यानी पूर्णमासी पर चन्द्र ग्रहण 2019 में लगेगा।
2019 की पहली तीन पूर्णिमा के समय चंद्रमा सुपरमून रूप में होगा। इन्हें सुपरमून इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चांद सामान्य से बड़े आकार में नज़र आएगा और इसके पीछे वजह होती है चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी का कम हो जाना। इतना ही नहीं, पूर्णिमा पर चन्द्र ग्रहण लगने की वजह से चांद लाल हो जाता है और इस कारण ये ब्लड मून चंद्र ग्रहण कहलाता है।

20 जनवरी की शाम से ग्रहण का प्रभाव शुरू होगा जो 21 जनवरी को नज़र आएगा। ये चन्द्र ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में नज़र आएगा। मध्य और पूर्वी अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में ये ग्रहण आंशिक रूप से नज़र आएगा।
21 जनवरी सोमवार को लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण पर महासंयोग बन रहा है जिसकी वजह से यदि व्यक्ति कुछ उपाय कर ले तो उसे उसका बड़ा लाभ मिल सकता है। इस लेख के ज़रिए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण पर कौन से काम करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और साथ ही इस दिन किस तरह के काम करने से बचना चाहिए।
चन्द्र ग्रहण पर क्या करें

चन्द्र ग्रहण पर मीठी चीज़ का दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के पश्चात् तिल से बनी मिठाई गरीबों को दान में दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, धन की समस्या दूर हो जाएगी।
शिव जी के किसी मंदिर में गाय के घी का दान करें।
ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवता का स्मरण करें और मन ही मन उनके मंत्र का जाप करें। इससे पुण्य मिलता है।
इस दिन आप गाय को घास, पक्षियों को दाना डाल सकते हैं। ज़रूरतमंदों को वस्त्र आदि का दान करने से भी लाभ मिलता है।
चन्द्र ग्रहण पर क्या ना करें

चन्द्र ग्रहण के दौरान भोजन करने की सख्त मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि इस समय व्यक्ति जितने अन्न के दानों का सेवन करता है उसे उतने ही वर्ष नरक में बिताने पड़ते हैं।
ग्रहण में तीन पहर अर्थात नौ घंटे पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। लेकिन बूढ़े, बीमार और बच्चे डेढ़ पहर अर्थात चार घंटे पूर्व कुछ भी खा सकते हैं।
ग्रहण के समय स्पर्श या प्रयोग किये हुए कपड़ों को शुद्धि के बाद ही इस्तेमाल में लाना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद धारण किये हुए वस्त्रों के साथ ही स्नान करना चाहिए।
चन्द्र ग्रहण के वक़्त ज़मीन खोदने की मनाही होती है। साथ ही फूल, पत्तियां, लकड़ी या तिनका तोड़ना भी मना होता है।
इस खगोलीय घटना के समय ताला खोलना, सोना, शारीरिक संबंध बनाना वर्जित होता है।
ऐसे वक़्त में कोई भी शुभ या नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
