Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यदि भूल कर भी रखा इन पूजा सामग्रियों को नीचे, तो दरिद्रता आएगी हाथ
सबसे पहले आप जिस स्थान पर पूजा करते हैं उस जगह को साफ और स्वच्छ रखें। पूजा घर को स्टोर रूम या बेसमेंट में कभी न बनाएं। साथ ही उसमें पूजा सामग्री को हमेशा सही और अच्छी मात्रा में रखें।
पूजा एक आध्यात्मिक गतिविधि है जिसे हम दैनिक जीवन में हमेशा करते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी या समय की कमी या ज्ञान के अभाव में, हम भगवान से प्रार्थना करते समय कुछ गलतियाँ कर बैठते हैं लेकिन प्रार्थना के उचित लाभ के लिए, निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें।
सबसे पहले आप जिस स्थान पर पूजा करते हैं उस जगह को साफ और स्वच्छ रखें। पूजा घर को स्टोर रूम या बेसमेंट में कभी न बनाएं। साथ ही उसमें पूजा सामग्री को हमेशा सही और अच्छी मात्रा में रखें।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा के दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और किन चीजों को कब, कहां और कैसे रखना चाहिए और किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। डालें एक नज़र:

1. शिवलिंग या शालीग्राम -
शिवलिंग को कभी भी घर में रखें। वहीं अगर आपके घर में शालीग्राम है जिसे नेपाल में गंडकी नदी के तट से प्राप्त किया जाता है तो उसे घर में किसी पवित्र स्थान या सिंहासन पर ही रखें। इसे कभी जमीन में न रखें। साथ ही इसके नीचे कोई साफ कपड़ा बिछाएं।

2. जनेऊ -
जनेऊ को उपनयनम भी कहा जाता है जो कि हिंदू में एक संस्कार के बाद लड़के ग्रहण करते हैं और इसका पूर्णत: पालन करते हैं। इसे कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

3. शंख -
हिंदू परिवार में शंख अवश्य होना चाहिए लेकिन इसे कभी भी जमीन में नहीं रखना चाहिए और न ही इसे टूटे हुए हिस्से को घर में रखना चाहिए।

4. दिया-
दिया, पूजा स्थल पर अवश्य रखें लेकिन इसे कभी नीचे जमीन पर रखें। इसे हमेशा पूजा थाल में ही स्थान दें।

5. सोना -
कई लोग पूजा के दौरान सोने को भी रखते हैं लेकिन इसे कभी जमीन पर न रखें। बल्कि लाल कपड़े में करके पूजा की थाली या किसी उच्च स्थान पर ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
