जानें, चाणक्‍य के अनुसार किस तरह की लड़की से शादी नहीं करनी चाहिये

शायद आप जानते ही हों कि चाणक्‍य एक बहुत ही बुद्धिमान, चतुर और प्रसिद्ध अर्थशास्‍त्री थे, जो चंद्रगुप्‍त मौर्य के महामंत्री थे। उनकी राजनीति में गहरी पकड़ थी, जिसके चलने उन्‍होंने कूटनीति का प्रयोग कर चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाया।

अगर आपको अपने जीवन में सफलता पानी हो या फिर शादी के लिये लड़की ढूंढनी हो, तो आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना ना भूलें क्‍योंकि इससे आपको सफलता प्राप्‍त हो सकती है।

शादी जीवन का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होता है इसलिये शादी के लिये अगर पार्टनर अच्‍छा है तो आपका पूरा जीवन सुखमय बीत सकता है। चाणक्‍य ने स्त्रियों के संबंध में कई बातें बताई हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि चाणक्‍य दृारा किन-किन लड़कियों से विवाह नहीं करना चाहिये, आइये जानें ...

 दिमाग से पैदल और चेहरे से खूबसूरत

दिमाग से पैदल और चेहरे से खूबसूरत

आज कल कई पुरुष सोंचते हैं कि जो लड़की देखने में सुंदर होगी वही उनको सदा खुश रख सकेगी मगर ऐसा नहीं होता। चाणक्‍य के अनुसार जो लड़की बाहर से खूबसूरत है जरूरी नहीं कि उसको अकल भी होगी या फिर वह दिल से भी उतनी ही खूबसूरत होगी।

नीच कुल वाली लड़की से

नीच कुल वाली लड़की से

ऐसी लड़की से शादी बिल्‍कुल ना करें जो नीच कुल वाली हो, भले ही वह कितनी खूबसूरत क्‍यों ना हो। ऐसी लड़कियां घर का नाश कर सकती हैं। विवाह के बाद कन्या के गुण ही परिवार को आगे बढ़ाते हैं।

बुरा बोलने वाली

बुरा बोलने वाली

बुरा और कणुवा बोलने वाली स्‍त्री का स्‍वभाव भी बुरा ही होता है। ऐसी स्‍त्री की वजह से घर का माहौल हमेशा निगेटिव बना रहता है, जिससे हर जगह अशांति का वातावरण रहता है।

अशिष्ट और झगड़ालू

अशिष्ट और झगड़ालू

अशिष्ट और झगड़ालू होने के बावजूद अगर कोई कन्‍या खूबसूरत है तो भी उससे शादी नहीं करनी चाहिये क्‍योंकि ऐसी लड़कियां अपने पति को डरा कर रखती हैं और उनसे मन चाहा काम करवाती है।

झूठ बोलने वाली

झूठ बोलने वाली

जो महिला झूठ बोलती है वह अपने पति को धोखा दे सकती है और परिवार को तोड़ सकती है।

गैर मर्द से रिश्‍ता रखने वाली

गैर मर्द से रिश्‍ता रखने वाली

गैर मर्द से रिश्‍ता रखने वाली महिला का चरित्र खराब होता है और वह पीठ पीछे अपने पति को धोखा देती है। इसलिये अगर ऐसी स्‍त्री चाहे जितनी ही खूबसूरत क्‍यों ना हो, उससे शादी नहीं करनी चाहिये।

भगवान को ना मानने वाली

भगवान को ना मानने वाली

पूजा-पाठ और भगवान को ना मानने वाली स्‍त्री से कभी शादी नहीं करनी चाहिये। चाणक्‍य कहते हैं कि स्‍त्री को नियमित रूप से उपवास करना चाहिये तथा भगवान पर विश्‍वास रखना आना चाहिये।

Story first published: Thursday, July 7, 2016, 13:08 [IST]
Desktop Bottom Promotion