Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
गरुड़ पुराण के मुताबिक इन कामों से आपकी उम्र होती है कम, रहे सावधान
गरुड़ पुराण लोगों के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देता है। गरुड़ पुराण में ऐसे कामों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें करने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन कार्यों से आपकी आयु कम हो सकती है। ये आपकी सेहत के लिहाज से सही नहीं माने गए हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि गरुड़ पुराण के मुताबिक ऐसे कौन से पांच काम हैं जिन्हें करने की मनाही है क्योंकि उससे उम्र कम होने का खतरा बढ़ सकता है।

शारीरिक संबंध
गरुड़ पुराण के मुताबिक व्यक्ति को सुबह के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इससे उम्र घटती है।

दही का सेवन
यूं तो दही सेहत के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती है लेकिन इसका सेवन रात में करने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। रात में दही खाने से रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका सीधा असर आपकी उम्र पर पड़ता है।

सुबह देर से उठना
सुबह देर से जागने के कारण भी उम्र कम होती है। यही वजह है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए कहा जाता है। प्रातः काल की शुद्ध, ताजी और ऑक्सीजन से भरपूर हवा में सांस लेने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। बीमारियों से राहत मिलने के साथ ही श्वसन तंत्र सेहतमंद रहता है। वहीं इसके विपरीत यदि आप सूर्योदय के बाद जागते हैं तो आपकी आयु कम होती है। इतना ही नहीं, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी नुकसान होता है।

पुराना हो चुका मांस
पुराना और सूखा मांस खाना शरीर के लिए बहुत घातक हो सकता है। बासी मांस खाने से कैंसर जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। दरअसल पुराने मांस में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट में चले जाते हैं और कई तरह की बीमारियों की वजह बनते हैं।

श्मशान का धुआं
श्मशान में जब किसी शरीर को जलाया जाता है तब उससे कई तरह के हानिकारक तत्व भी निकलते हैं। मृत शरीर कई तरह के वायरस तथा बैक्टीरिया पैदा करता है। जब शव का दाह संस्कार किया जाता है तब कुछ वायरस-बैक्टीरिया तो नष्ट हो जाते हैं और कुछ धुएं के साथ हवा में फैल जाते हैं। जब कोई शख्स उस हवा के सम्पर्क में आता है तब वो वायरस उस व्यक्ति के शरीर के साथ चिपक जाते हैं और अलग अलग तरह के रोग का कारण बनते हैं। इन बीमारियों की वजह से व्यक्ति की उम्र कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
