Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Akshaya Tritiya 2021: जानें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या आखातीज कहते हैं। खुशहाली और समृद्धि के साथ इस तिथि को जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किये गए कर्मों का अक्षय फल प्राप्त होता है। इस दिन दान-दक्षिणा करने का विशेष महत्व बताया गया है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस उत्सव के मौके पर बाजारों और दुकानों में लोगों की भारी भीड़ खरीदारी के लिए पहुंचती है। मगर इस साल देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण दुकानों में जाकर खरीदारी कर पाना संभव नहीं है। इस महामारी के बीच कुछ सेलर्स हैं जो अक्षय तृतीया के दिन ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा दे सकते हैं। जान लेते हैं साल 2021 में सोना खरीदने का शुभ समय क्या रहेगा।

अक्षय तृतीया 2021 तिथि
अक्षय तृतीया तिथि: 14 मई 2021 दिन शुक्रवार
तृतीया तिथि प्रारम्भ: 14 मई 2021 को सुबह 05 बजकर 38 मिनट से
तृतीया तिथि समाप्त: 15 मई 2021 को सुबह 07 बजकर 59 मिनट

अक्षय तृतीया पूजा का समय
अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:38 से दोपहर 12:18 तक है।
पूजा की कुल अवधि 6 घंटे 40 मिनट होगी।

सोना खरीदने का शुभ समय
14 मई 2021 से सुबह 05:38 से लेकर 15 मई 2021 सुबह 05:30 तक
कुल अवधि: 23 घंटे 52 मिनट

अक्षय तृतीया का अमृत चौघड़िया मुहूर्त
सुबह मुहूर्त (चर, लाभ, अमृता): 05:38 से 10:36
दोपहर मुहूर्त (चर): 17:23 से 19:04 तक
दोपहर मुहूर्त (शुभ): 12:18 से 13:59 तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): 21:41 से 22:59
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृता, चर): 00:17 से 04:12, 15 मई



Click it and Unblock the Notifications
