Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Akshaya Tritiya 2021: साल का सबसे शुभ दिन, इस दिन बनता है अबूझ मुहूर्त
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ, फलदायी और पुण्य प्राप्ति वाला बताया गया है। पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त बनता है जिस वजह से बिना कोई विशेष मुहूर्त देखे शुभ कार्य संपन्न किये जा सकते हैं। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सिर्फ खरीदारी ही नहीं बल्कि दान करने से भी कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। जानते हैं साल 2021 में अक्षय तृतीया की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया की तिथि- 14 मई 2021 दिन शुक्रवार
तृतीया तिथि प्रारंभ- 14 मई को सुबह 5:38 बजे से
तृतीया तिथि समाप्त- 15 मई को सुबह 07:59 बजे तक

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना क्यों होता है महत्वपूर्ण
अक्षय तृतीया तिथि के साथ यह मान्यता जुड़ी हुई है कि इस दिन किये गए कर्मों का फल कई गुना मिलता है। ये भी माना जाता है कि इस दिन जातक जो धातु खरीदता है वो भविष्य में कई गुना बढ़ती है। यही वजह है कि लोग इस दिन सोना खरीदना शुभ मानते हैं। उनकी आस्था है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आएगी और जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

बनता है अबूझ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त का योग होता है जो बहुत शुभ माना जाता है। इस अबूझ मुहूर्त के कारण इस दिन कोई भी शुभ कार्य या नए काम की शुरुआत की जा सकती है। इस दिन लोग शुभता के लिए सोने के अलावा चांदी, बर्तन और अन्य कीमती वस्तुओं की भी खरीदारी करते हैं। इस दिन केवल खरीदारी ही नहीं बल्कि दान का भी विशेष महत्व बताया गया है।

अक्षय तृतीया पूजा
प्राचीन कथा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान शिव से कुबेर को धन मिला था और इसी खास दिन भगवान शिव ने लक्ष्मी माता को धन की देवी का आशीर्वाद भी दिया था। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
