Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Rules Of Life: लाइफ को लेकर अल्बर्ट आइंस्टीन के 5 गोल्डन रूल्स, फॉलो कर बनें सक्सेसफुल

फिजिक्स की सबसे अहम इक्वेशन यानी E=mc² को बनाने वाले महान सांइटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन को विश्व के सबसे तेज दिमाग वाले लोगों में शुमार किया जाता है। उन्होंने साइंस के साथ लाइफ को लेकर भी कुछ रूल्स बताए थे, जिस पर चलकर लोग अपनी लाइफ में सक्सेसफुल इंसान बन सकते हैं। आइंस्टीन के बताए हुए रूल्स को लोग फॉलो भी करते हैं और सक्सेसफुल भी बनते हैं। आइये जानते हैं कि उन्होंने लाइफ को लेकर क्या रूल्स सेट किये थे। जो काफी अहम माने जाते हैं। उनके बताए 5 रूल्स को बड़े-बड़े बिजनेसमैन से लेकर सेलिब्रिटीज भी फॉलो करते हैं। आइये जानते हैं उनके लाइफ के रूल्स-

Albert Einstein's Life Rules: अपनी सफलता का सीक्रेट किसी को मत बताओ
महान साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन ने बताया है कि अपनी सक्सेस के सीक्रेट को किसी से शेयर ना करों। ये काफी प्राइवेट चीज हैं। अगर आपने अपनी सक्सेस सीक्रेट शेयर कर दिया और दूसरे लोगों ने उसे फॉलो किया, अगर आपकी सफलता के सीक्रेट से उसको फायदा नहीं हुआ तो फिर आप पर ही इल्जाम लगाएगा कि आप ने झूठ बोला था, जैसे आप ने सफलता पाई है, उन तरीकों से नहीं मिल सकती है। वो आपको झूठा साबित करने में लग जाएगा।

Albert Einstein's Life Rules: अपनी प्रॉब्लम को किसी से ना शेयर करें-
अपनी परेशानियों को अपने तक ही सीमित रखें। क्योंकि आप जब दूसरों को बताना शुरू करते है तो आपकी प्रॉबलम और बढ़ जाती है। आपकी परेशानी का हल ना निकाल कर लोग मजाक बनाना शुरू कर देते है। आपको प्रॉबलम में देखकर लोग आपका फायदा भी उठा लेते है। आप जिसको अपनी बात बता रहे हैं, वो उस आपके दुख को अपना दुख बताएगा लेकिन वहीं शख्स आप के जानें के बाद मजाक बनाता है। अगर आपकी समस्या बीमारी से संबंधित है तो आप सिर्फ अपने डॉक्टर, थेरेपिस्ट से ही शेयर करें। ये काफी प्राइवेट होती है। अपनी प्रॉबलम्स को खुद सॉल्व करना सीखें।

Albert Einstein's Life Rules: अपने ड्रीम्स और गोल्स ना करें शेयर
आपने अपनी लाइफ में जो भी गोल्स और ड्रीम्स सेट किये हैं, जब तक वो पूरे ना हों किसी से ना शेयर करें। क्योंकि लोग साथ कम देते हैं, मजाक ज्यादा बनाते हैं। अगर आप अपने ड्रीम को पूरा करने में वक्त पर असफल रहते हैं तो लोग सिर्फ और सिर्फ आपको लूजर ही बोलेंगे। आप उनके जोक्स का हिस्सा बन जाएंगे, इसलिए गोल अचीव करने से पहले किसी को ना बताएं।

Albert Einstein's Life Rules: पर्सनल फाइनेंस की चर्चा किसी से ना करें
अपने पर्सनल फाइनेंस की चर्चा किसी से ना करें। अपनी कमाई, अपनी सेविंग के बारें में किसी के सामने खुलासा ना करें। अपने फाइनेंस के फ्यूचर की प्लानिंग में किसी को ना बताएं। आप सिर्फ अपने बैंकर, फाइनेंसर या रिलेटेड अथॉरिटी से ही शेयर करें। किसी अंजान शख्स को बताने की गलती ना करें।

Albert Einstein's Life Rules: घर और परिवार की परेशानियां ना करें शेयर
अपने घर की बातें, परिवार से संबंधित परेशानियां, घर में होने वाली बातें किसी से नहीं शेयर करनी चाहिए। खासतौर से पति अपनी पत्नी की, और पत्नी अपने पति से रिलेटेड कोई भी बात किसी दूसरे शख्स से ना शेयर करे। अगर पति और पत्नी में लड़ाई होती हैं तो ये बात पब्लिक में नहीं करनी चाहिए, बल्कि आपस में बैठकर निपटाना चाहिए। नहीं तो आपका रिश्ता कमजोर पड़ता जाएगा। परिवार की बातें किसी से न करें।



Click it and Unblock the Notifications
