Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
अगर सूख रहा है घर में रखा तुलसी का पौधा तो आने वाला है आप पर यह संकट
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। प्रतिदिन तुलसी को जल अर्पित करने से ईश्वर की कृपा बनी रहती है और भक्तों का उद्धार होता है। लेकिन अगर तुलसी सूखने लगे तो इसका बुरा प्रभाव भी घर और परिवार पर पड़ता है।

तुलसी का पौधा लगाना ही काफी नहीं होता बल्कि अन्य पूजा पाठ की तरह इसके लिए भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है, नहीं तो आप पर कई सारी विपत्तियां आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ खास बातें।
1. अगर घर में लगी तुलसी सूख कर काली पड़ने लगे तो समझ लीजिये आपसे कोई न कोई गलती हुई है। सूखे हुए पौधे को इधर उधर ना फेंके बल्कि उसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
2. नया पौधा लगाने से पहले देवी तुलसी से अपनी गलती के लिए क्षमा मांगे।
3. प्रतिदिन जल अर्पित करने के साथ साथ तुलसी के पास दीपक भी जलाएं।
4. रविवार, एकादशी और सूर्य या चन्द्र ग्रहण के दिन तुलसी के पौधे को भूलकर भी हाथ न लगाएं।
5. भूलकर भी सूर्यास्त के बाद भी तुलसी के पत्ते को ना तोड़ें, इससे तुलसी के साथ साथ अन्य देवी देवता भी रुष्ट होते हैं। इसके अलावा बिना स्नान किये तुलसी के पौधे को ना छुएं।
6. तुलसी पूजा के बाद आरती करना ना भूलें।
7. घर में सूखा तुलसी का पौधा ना रखें इससे आप पर बड़ा संकट आ सकता है।
8. गणेश जी के अलावा शिव जी की पूजा में भी तुलसी का प्रयोग ना करें।
9. प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने से घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है क्योंकि तुलसी को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है।
10. कहते हैं तुलसी के पौधे की जड़ में सभी तीर्थ, मध्य भाग में सभी देवी-देवता और ऊपरी शाखाओं में चारों वेद स्थित हैं।
11. तुलसी की पूजा से घर में केवल सुख और शांति ही नहीं आती बल्कि व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
12. तुलसी की पूजा करते समय भगवान शालिग्राम का स्मरण जरूर करें।
13. घर के आंगन में तुलसी होने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।
14. अगर प्रसाद या फिर अन्य किसी खाने पीने की चीज में तुलसी का पत्ता हो तो उसे चबाने की जगह निगल लें। इससे आप रोग मुक्त रहेंगे।
15. तुलसी का पौधा घर में होने से घर को कभी बुरी नजर नहीं लगती है।
16. 11 दिनों तक तुलसी के पत्ते बासी नहीं होते हैं। आप हर रोज जल छिड़क कर इनका प्रयोग पूजा में कर सकते हैं।
17. ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन देवी तुलसी भगवान विष्णु की आराधना में लीन रहती हैं इसलिए इस दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications