Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ambedkar Jayanti 2023: अम्बेडकर जयंती के मौके पर हर व्यक्ति को जानने चाहिए बाबा साहेब के विचार
हर साल 14 अप्रैल के दिन भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में ये दिन अंबेडकर जयंती के रूप में याद किया जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था।

अंबेडकर लोगों के बीच में बाबा साहेब के नाम से मशहूर थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के समान अधिकारों के लिए संघर्ष में बिता दिया। यही वजह है कि 14 अप्रैल का दिन समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंबेडकर जयंती के मौके पर जानते हैं बाबा साहेब के विचारों के बारे में, जिनकी मदद से वो आज भी याद किये जाते हैं।

1.
"हम आदि से अंत तक भारतीय हैं।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

2.
"पति- पत्नी के बीच का संबंध घनिष्ट मित्रों के संबंध के समान होना चाहिए।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

3.
"बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

4.
"एक सफल क्रांति के लिए सिर्फ असंतोष का होना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए न्याय, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों में गहरी आस्था का होना भी बहुत आवश्यक है।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

5.
"किसी भी कौम का विकास उस कौम की महिलाओं के विकास से मापा जाता है।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

6.
"मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता, और भाई-चारा सिखाए।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

7.
"मेरे नाम की जय-जयकार करने से अच्छा है, मेरे बताए हुए रास्ते पर चलें।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

8.
"किसी का भी स्वाद बदला जा सकता है लेकिन जहर को अमृत में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर



Click it and Unblock the Notifications