Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अगर भूल से भी ये जानवर रास्ता काट ले तो समझ लीजिए बदलने वाली है किस्मत!
हम जितने भी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं आपने देखा होगा कि हर देवी देवताओं के साथ कोई न कोई पशु या पक्षी दैवीय कारणों से जुड़ा होता जैसे कि सांप को शिव जी के साथ तो चूंहे को गणेश जी के साथ जोड़कर देखा जाता है। आज भी लोग शौकिया जानवरों को पालते हैं। अमेरिकी विश्वास में हर जानवर अपने साथ एक ऊर्जा का प्रतीक है और उनका साथ या उनका दिखना अपने आप में कुछ कहता है।
इसलिए जब रास्ते में अक्सर आपको कोई खास जानवर या पक्षी दिखे, यहां तक कि उनकी तस्वीर भी बार बार दिखे तो समझ जाइए कि उनसे आपके लिए कुछ संदेश जुड़े हुए हैं।
अगर कोई जानवर आपको गलती से रास्ता में टकरा जाता है तो समझ जाइए कि पुरानी मान्यता और कहावतों के अनुसार आपके साथ क्या होने वाला है।

छिपकली
छिपकली को स्वप्न से जोड़कर देखा जाता है। अगर कोई छिपकली आपका ध्यानाकर्षित करती हे तो इसका मतलब है कि रात को जो आप सपने देखने वाले है वो आगे चलकर सच हो जाएंगे। इसके अलावा माना जाता है कि छिपकली बहुत ही भाग्यशाली प्राणी होता है अगर वो कभी आपके रास्ते से गुजर जाएं तो आपका काम होकर ही रहता है।

बाज
बाज की आंखें बड़ी-बड़ी और तेज होती हैं, इसलिए अगर आपको आए दिन रास्ते में बाज या उसकी पिक्चर नजर आए तो यह आपको अपनी लाइफ में चीजों की अच्छी प्रकार से ध्यान देने की ओर इशारा करता है।
इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि आगे आपकी लाइफ में कोई ऐसी चीज या परिस्थिति आए, जिसपर आपको खास ध्यान देने की आवश्यकता है। इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि निकट भविष्य में आपको कोई बड़ा सबक मिलने वाला है।

उल्लू
उल्लू आपकी बौद्धिक सोच का प्रतीक है, इसलिए अगर बार-बार उल्लू या इसकी तस्वीर दिखे तो समझें कि आपको अपने ‘स्व' पर भरोसा करना चाहिए। आप जिस भी दिशा में काम कर रहे हैं वह सही है और आपको किसी की भी सुनने की जरुरत है बस आत्मविश्वास के साथ काम करें।

तोता
इसके दिखने का अर्थ है कि कोई मृत या सम्माननीय बीमार परिजन (पुरुष) आपको कुछ संदेश देना चाहते हैं। आप सही रास्ते पर जा रहे हैं, उनका आशीर्वाद आपके साथ है। इसलिए जो भी करें पूरे आत्मविश्वास के साथ करें, आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

गिरगिट
गिरगिट का दिखना आपको अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देने का इशारा करता है। इसका अर्थ यह है कि आप अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरे प्रयास नहीं कर रहे हैं और जरूरी चीजों से अधिक गैर जरूरी चीजों की ओर ध्यान दे रहे हैं। इसलिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर काम करने की अवश्यकता है।

सांप
अगर आपको पिक्चर्स, सपने में या आसपास सांप दिखने लगे, तो यह साफ तौर पर यह संकेत देता है कि आपको अपने कामों को नई सोच से करने की आवश्यकता है। यह एक सकारात्मक परिदृश्य की ओर भी इशारा करता है, जिसमें आपको हर बात के लिए बहुत अधिक सोचने की जरूरत नहीं है।

मकड़ी
मकड़ी क्रिएटिविटी का प्रतीक है। इसलिए हर जगह मकड़ी के नजर आने का अर्थ है कि आपमें रचनात्मकता है लेकिन इसमें निखार लाने की आवश्यकता है। आप इस पर ध्यान दें और सही दिशा में प्रयास करें।

बिल्ली
बिल्ली को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा बिल्लियों को तंत्र शक्ति से भी जोड़कर जाता है। वैसे तीन की तरह बिल्लियां होती है अगर आप रास्ता काटकर निकल जाएं तो समझ लीजिए आपके साथ क्या होने वाला है।
- सफेद बिल्ली: इसका मतलब या तो आप मां बनने वाली या आपका किसी के साथ रोमांटिक अफेयर शुरु होने वाला है।
- ऑरेंज बिल्ली: आपको धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- काली बिल्ली: वैसे तो काली बिल्ली को हमारे यहां अपशकुन का प्रतीक माना जाता है लेकिन कई जगह विदेशों में इसे बुद्धि और भाग्य का प्रतीक मानते है। यह अच्छे और बुरे दोनों परिपेक्ष्य में हो सकता है।

कौआ
कौओं को ब्लैक मैजिक से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि ये कोई न कोई बुरी खबर लाते है, लेकिन मिस्त्र में कौओं को भाग्य से जोड़कर देखा जाता है।
यह अच्छे और बुरे दोनों ही परिपेक्ष्य में हो सकता है। सकारात्मक दृष्टि से इसका अर्थ यही निकलता है कि जब तक पुरानी चीजें छूटती नहीं, नए का आगमन नहीं हो सकता। इसलिए हो सकता है कुछ आपकी लाइफ से जाने वाला हो और यह आपके लिए एक नए शुरुआत का प्रतीक
हो।

भेड़िया
तस्वीरों में या सामने भेड़िया दिखे, ऐसा कम ही होता है। इसलिए अगर ऐसा होता है तो समझें कि आपको अपने आसपास के लोगों को सही प्रकार से परखने की आवश्यकता है। शायद आप किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
