Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
जून महीने के शुरुआती दिनों में आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। काम में आपकी भागीदारी और व्यापारिक लेन-देन से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। काम को लेकर लापरवाही ना बरतें। समय आने पर आपके काम की प्रशंसा भी होगी।
इस महीने में आपके जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान आपको कई तरह से सहायता भी मिलेगी। ये सुख और साधनों का उपभोग करने का समय है। जब मूड अच्छा होगा तो आप खुद ही अपनी परेशानियों का हल खोज पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि जून का महीना आपकी राशि के करियर, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा।

सेहत
इस महीने आपको अत्यंत लाभ मिलने वाला है। आपके शरीर में ढेर सारी शक्ति और एनर्जी रहेगी। जुकाम हो सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप इस तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।
बीमार चल रहे हैं तो परेशानी और बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप सेहत को लेकर सतर्क रहें और लापरवाही ना बरतें। कोई भी गंभीर लक्षण दिखने पर दवा ज़रूर लें। इस महीने आप अपना एक भी दिन बीमारी या अन्य किसी चीज़ पर व्यर्थ नहीं कर सकते हैं। संतुलित आहार लें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। बाहर का खाना ना खाएं। मांसपेशियों पर ज़ोर देने वाले व्यायाम ना करें।
करियर
करियर के नज़रिए से ये महीना आपके पक्ष में नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मैनेजर, दोस्तों या सहकर्मियों से मनमुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा जिससे आप हताश महसूस कर सकते हैं।
इस महीने आपको साहस, कड़ी मेहनत और एकाग्रता से अपने काम को पूरा करना चाहिए। मनचाहा लाभ ना मिलने से आपका दिल दुख सकता है। हिम्मत हारने की बजाय परेशानी का हल ढूंढने की कोशिश करें।
आर्थिक स्थिति
जून के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। व्यापारियों को सरकारी कार्यों में अत्यआधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर समय पर परिस्थिति को ना संभाला तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इस समय महत्वपूर्ण कार्यों को टाल देना ही बेहतर है। आपके ऊपर कई आरोप भी लग सकते हैं। काम से जुड़ी यात्रा की संभावना है लेकिन इसमें भी विफलता ही मिलेगी।
लव लाइफ
आपकी लव लाइफ के लिए भी मुश्किल समय है। पार्टनर के साथ आपसी मतभेद हो सकते हैं। धैर्य से काम लें और अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए प्रयास करें। प्यार को लेकर ये महीना आपके लिए परीक्षा का समय है। मूड खराब हो सकता है। छोटी सी बात भी किसी बड़े झगड़े का रूप ले लेगी। ऐसी परिस्थितियों से बचने की कोशिश करें।
सिंगल जातकों की किस्मत चमक सकती है। हालांकि, रिलेशनशिप में हैं तो आपके लिए भी मुश्किलें बनी रहेंगी। आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने या पीछे हटने का फैसला लेना पड़ सकता है। 17 जून तक प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। 21 जून के बाद आपको अपने साथी का पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर और हल्का नीला
शुभ अंक: 4, 7, 11, 22 और 29



Click it and Unblock the Notifications