Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जानिए कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

कुंभ राशि के जातकों की इच्छाशक्ति बहुत मज़बूत होती है। ये परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं और स्वभाव से नरम और नाजुक होते हैं। कई बार ये टकराव की स्थिति से बचने की कोशिश करते हैं।
इनकी रूचि सोशल मामलों में ज़्यादा होती है और ये कई समस्याओं का हल निकालने में भी सक्षम होते हैं। अपने राशि चिह्न की तरह इन्हें प्रकृति से प्रेम होता है और ये दयावान होते हैं।
ये सपने बहुत देखते हैं और उन्हें पूरा करने की जद्दोजहद में ही लगे रहते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के जातकों को अपनी आज़ादी पर अंकुश पसंद नहीं है।
आइए जानते हैं कि कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ, करियर और आर्थिक स्थिति के लिए मई 2018 का महीना कैसा रहेगा।

सेहत
21 मई के बाद कुंभ राशि के जातकों की सेहत बेहतर रहेगी। तब तक आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। खुद को रिलैक्स रखें।

करियर
करियर में इस महीने कुछ खास नहीं होने वाला है। इस दौरान आपके करीबी भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगें। वहीं दूसरी ओर आपके सहकर्मी आपको ऑफिस की राजनीति में शामिल करने का प्रयास करेंगे। किसी सीनियर के साथ गंभीर मतभेद या बहस हो सकती है।

आर्थिक स्थिति
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। लेखकों, चित्रकारों, संगीतकार और मूर्तिकारों को इस माह बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा किसी नए काम या निवेश की शुरुआत भी कर सकते हैं।

लव लाइफ
प्यार और रिश्तों के लिए बहुत अच्छा समय है। खराब रिश्तों से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं दूसरी ओर पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास आएगी और आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगें।

शुभ रंग और तिथि
इस महीने के लिए आपका शुभ अंक है : 17, 40, 46, 61 और 76
शुभ तिथि है : 6, 7, 8, 17, 18, 25, 26
शुभ रंग है : लाल, हरा और आसमानी नीला



Click it and Unblock the Notifications