Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
जानिए मेष राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
मेष राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है और इसी वजह से ये हर परिस्थिति से बाहर निकल आते हैं। ज्योतिष की सहायता से आप अपने भविष्य और उसमें मिलने वाली संभावनाओं के बारे में जान सकते हैं। जून राशिफल 2018 में आपको हमारे ज्योतिषाचार्य बताएंगे कि ये महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
इस महीने मेष राशि के जातकों को आराम करने की ज़रूरत है। खुद को हर बात में ना उलझाएं। आपका गुस्सैल रवैया आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय आपको किसी से भी नहीं उलझना चाहिए। खुद को शांत रखें। कुछ समय आराम करने के लिए जून का महीना बहुत बढ़िया है। जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें। आपका आवेगपूर्ण रवैया आपके ही करियर, फाइनेंस या शादी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मेष राशि के करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत और लव लाइफ के लिए जून का महीना कैसा रहेगा।

सेहत
सेहत के लिए अच्छा समय है। ग्रहों की शुभ दशा के कारण सेहत दुरुस्त रहेगी। अगर कोई गंभीर रोग था तो इस महीने उससे भी राहत मिलेगी। वैसे तो सेहत के लिए अच्छा समय है लेकिन फिर भी आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और सावधान रहें।
गले में संक्रमण हो सकता है इसलिए सावधान रहें। डॉक्टर से परामर्श ज़रूर करें। इसके अलावा गठिया और संधिवाद से ग्रस्त लोगों की सेहत में सुधार होगा। आपको थोड़ी-बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
करियर
प्रोफेशनल लाइफ के लिए बढ़िया समय है। करियर और प्रोफेशनल लाइफ के लिए सितारे भी शुभ संकेत दे रहे हैं। यात्रा से संबंधित कोई सौदा हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। परिवार में किसी सदस्य, सहकर्मी या दोस्त से काम में मदद मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति
आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी जून का महीना बेहतर रहेगा। परिवहन या व्यापारियों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। धन लाभ की प्रबल संभावना है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में व्यापार करने वाले लोगों को भी आगे चलकर मुनाफा हो सकता है।
यात्रा से संबंधित व्यापारियों को छोटा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी लड़ाई का अंत आपके पक्ष में हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। छोटे निवेश में पैसा लगा सकते हैं, लाभ होगा।
लव लाइफ
लव लाइफ और रिलेशनशिप के लिए ये महीना आसान नहीं है। अपने मन की बात सुनें। आर्थिक मामलों और सामाजिक मुद्दों पर अपने मन की बात ही मानें। अगर आप जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो इस महीने आपका ये काम पूरा हो सकता है।
विवाहित हैं तो आपको अपने आक्रामक व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, बात को और ज़्यादा उलझाने से बेहतर है कि आप शांति से बैठकर उनसे बात करें। गुस्सा ना करें।
शुभ रंग, अंक और रत्न
जून महीने के लिए आपका शुभ रंग लाल और स्कारलेट है। इस महीने आपका शुभ अंक 9, 6, 24, 33, और 36 रहने वाला है। इस महीने आपका भाग्य रत्न है मूंगा और एमेथिस्ट।
इस महीने सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के साथ आपकी कंपेटिबिलटी अच्छी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
