Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मेष राशि के लिए कैसा रहेगा मई 2018

मेष राशि के जातक नेतृत्व में निपुण होते हैं और ये भविष्य की चिंता नहीं करते हैं। ये किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को जरूर पता होना चाहिए कि आने वाले महीने में इनके साथ क्या होने वाला है।
मेष राशि के लोग जो भी काम करते हैं उसे पूरी निडरता के साथ पूरा करते हैं। ये आत्मनिर्भर होते हैं और सम्मान पाते हैं। वहीं दूसरी ओर ये रचनात्मक होते हैं मगर इनमें धैर्य की कमी होती है।
इस राशि का स्वमी मंगल है और यह अग्नि तत्व राशि है। इसी कारण मेष राशि के जातक क्रियाशील, साहसी और निडर होते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए मई 2018 का महीना कैसा रहने वाला है।

सेहत
इस महीने मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी बीमारी या दवा पर पैसे खर्च हो सकते हैं लेकिन ये पैसा आपको वापस भी मिल जाएगा। धन लाभ होगा और आप महंगी वस्तुएं खरीदने की अपनी इच्छा को पूरा कर पाएंगें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और आय के स्रोत भी बढ़ेंगें।

करियर
ये महीना करियर की दृष्टि से आपके लिए शुभ नहीं रहने वाला है। सफलता पाने में रुकावटें आएंगीं। पूरे महीने आपको ऐसा लगेगा कि आपके सारे प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं। यात्रा के भी योग हैं। कुल मिलाकर इस माह आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।

आर्थिक स्थिति
धन कमाने के लिए ये महीना बहुत बढ़िया रहने वाला है। किसी दोस्त, रिश्तेदार की तरफ से धन लाभ हो सकता है। परिवहन के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। कुल मिलाकर इस माह आपको बिना किसी देरी के ढ़ेर सारा धन लाभ मिलने वाला है।

लव लाइफ
अपने चुंबकीय व्यक्तित्व के कारण आप दूसरों को आसानी से आकर्षित कर पाएंगें। इस महीने प्रेम का स्वामी शुक्र आपकी राशि में विराजमान है। हालांकि, आपको प्यार पाना है तो उसके लिए अपने व्यवहार को नरम रखना होगा। क्रोध पर काबू रखें। जीवनसाथी के साथ सुखमय समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों के मन में किसी के प्रति भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं जो आगे चलकर उन्हें आर्थिक रूप से सहायता देगा।

शुभ अंक और रंग
मई के महीने में मेष राशि का शुभ अंक है : 6, 18, 41, 77 और 83
शुभ तिथि है : 2, 3, 11, 12, 13, 21, 22, 29, 30 और 31
शुभ रंग है : सफेद, लेमन ग्रीन और एमरैल्ड ग्रीन



Click it and Unblock the Notifications
