Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें मार्च माह में शादी-ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश के लिए कौन सी तारीखें रहेंगी शुभ
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार तीसरा महीना मार्च शुरू होने वाला है। मार्च में होली, उगादि, गुड़ी पड़वा। चैत्र नवरात्रि, राम नवमी जैसे बड़े पर्व भी आने वाले हैं। इन त्योहारों से मार्च महीने की शुभता बढ़ जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य से पहले एक अच्छे दिन और शुभ मुहूर्त का चुनाव किया जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में सौभाग्य बढ़ता है और किये गए कार्य में सफलता भी मिलती है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किये गए कार्यों से इंसान नकारात्मकता, बाधा और कठिनाईयों से बचा रहता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं मार्च 2023 में शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि जैसे अन्य शुभ कार्यों के लिए कौन से दिन शुभ रहेंगे।

मार्च माह में अन्नप्राशन मुहूर्त
यदि आप मार्च के महीने में अपने शिशु के अन्नप्राशन की योजना बना रहे हैं तो यहां बताई गयी तिथियां शुभ रहेंगी।
9 मार्च 2023 को 07:30-12:20 और 15.10 -21:00
10 मार्च 2023 को 07:35-10:15
23 मार्च 2023 को 07.00 -07:40 और 09:50 -17.50
24 मार्च 2023 को 07.00 -09:15 और 12.00 -15.00
27 मार्च 2023 18:25-20:10
31 मार्च 2023 को 09:15-15:20 और 18.00 -22:00

मार्च 2023 में जनेऊ-संस्कार-उपनयन मुहूर्त
साल 2023 में मार्च के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए कुल पांच दिन उत्तम माने जा रहे हैं।
8 मार्च 2023, बुधवार को 19:43 से 6:38 (9 मार्च)
9 मार्च 2023, गुरुवार को 06:38 से 5:57 (10 मार्च)
22 मार्च 2023, बुधवार को 20:21 से 6::22 (23 मार्च)
23 मार्च 2023, गुरुवार को 06:22 से 13:20
26 मार्च 2023, रविवार को 14:01 से 16:33

मार्च माह विवाह मुहूर्त
यदि आप मार्च के महीने में शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो इस माह तकरीबन 4 शुभ दिन ही मिलने वाले हैं। आप अपने परिवार के साथ मिलकर इनमें से कोई भी दिन चुन सकते हैं।
6 मार्च, 2023, सोमवार - 06:57 पूर्वाह्न से 04:17 अपराह्न
9 मार्च, 2023, गुरुवार - 09:08 अपराह्न से 05:57 पूर्वाह्न, 10 मार्च
11 मार्च, 2023, शनिवार - 07:11 AM से 07:52 PM
13 मार्च, 2023, मंगलवार - 08:21 AM से 09:27 PM

मार्च 2023 में मुंडन-संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी विशेष तिथि निकाली जाती है। मार्च 2023 में ये तिथियां शुभ रहेंगी।
1 मार्च 2023, बुधवार - 07:05 पूर्वाह्न से 09:52 पूर्वाह्न
2 मार्च 2023, गुरुवार - 12:43 अपराह्न से 07:55 अपराह्न
9 मार्च 2023, शुक्रवार - 04:20 पूर्वाह्न से 09:21 पूर्वाह्न
18 मार्च 2023, शनिवार - 02:46 पूर्वाह्न से 06:49 पूर्वाह्न

मार्च 2023 में गृहप्रवेश का शुभ मुहूर्त
यदि आप मार्च के महीने में अपने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा रखना चाहते हैं तो इन चार तिथियों में से कोई चुन सकते हैं।
8 मार्च, 2023, बुधवार 06:55 AM से 04:20 AM (09 मार्च)
10 मार्च, 2023, शुक्रवार 06:53 AM से 09:42 PM
13 मार्च, 2023, सोमवार, 09:27 अपराह्न से 06:50 पूर्वाह्न
17 मार्च, 2023, शुक्रवार, 06:47 AM से 02:46 AM (18 मार्च)
आप अपने कार्य से संबंधित पूजा के लिए शुभ दिन और शुभ मुहूर्त तथा अन्य सूचना के लिए किसी जानकार से संपर्क कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
