Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
साल 2022 में सोना खरीदने की बना रहे हैं योजना तो जरूर जान लें शुभ दिन
सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यह प्रतिष्ठा का प्रतीक तो है ही, इसके साथ समृद्धि का भी संबंध है। माना जाता है कि सोने की खरीदारी से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की बिक्री बढ़ जाती है। यही वजह है कि मकर संक्रांति, अक्षय तृतीया, धनतेरस का समय सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय माना गया है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2022 में सोना खरीदने के लिए शुभ दिन कौन से रहेंगे।

पुष्य नक्षत्र 2022
18 जनवरी 2022
14 और 15 फरवरी 2022
14 मार्च 2022
10 अप्रैल 2022
7 और 8 मई 2022
4 जून 2022,
1, 8 और 29 जुलाई 2022,
24 और 25 अगस्त 2022,
21 सितंबर 2022,
18 अक्टूबर 2022,
14 और 15 नवंबर 2022,
12 दिसंबर 2022

मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2022
मकर संक्रांति शुभ दिन माना जाता है। दूसरे राज्यों में यह पोंगल और बिहू के नाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह फसलों से जुड़ा पर्व है। यह दिन सोना खरीदने के लिए बढ़िया है।

उगादी और गुड़ी पड़वा: 2 अप्रैल 2022
हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया साल उगादी के पर्व के साथ शुरू होता है। इस दिन को गुड़ी पड़वा, ओणम और वैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में उगादी के रूप में यह पर्व मनाया जाता है। केरल में लोग ओणम मनाते हैं। वही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का उत्सव मनाया जाता है। नए साल के शुभ मौके पर लोग सोना खरीदना समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।

अक्षय तृतीया: 2 मई 2022
अक्षय तृतीया का दिन सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है और लोग ये दिन काफी पसंद भी करते हैं। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों की आस्था है कि अक्षय तृतीया के दिन धन के देवता भगवान कुबेर उनके घर को समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदी गई सभी चीजें अनंत काल तक बढ़ती हैं। यही वजह है कि इस दिन सोना खरीदना भाग्यशाली और प्रगति का प्रतीक है।

नवरात्रि: 26 सितंबर 2022 से 4 अक्टूबर 2022
शारदीय नवरात्रि का उत्सव देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व माता दुर्गा को समर्पित है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां के अलग अलग रूपों का पूजन किया जाता है। इस अवसर पर सोने की खरीदारी करना शुभ माना गया है। अधिकतर लोग इस दौरान अपनी शादी के लिए सोने के गहनों की खरीदारी कर लेते हैं।

दशहरा: 5 अक्टूबर 2022
दशहरा एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और इसी दिन देवी दुर्गा ने राक्षस राजा का वध किया था। सत्यता की जीत और अच्छे समय की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए लोग इस दिन सोना खरीदते हैं।

धनतेरस: 23 अक्टूबर 2022
हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व आता है। दीपावली अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है इसलिए लोग इस मौके पर नया सामान खरीदते हैं। धनतेरस के मौके पर ज्यादातर लोग सोना खरीदने को ही प्राथमिकता देते हैं।

बालीप्रतिपदा: 26 अक्टूबर 2022
बालीप्रतिपदा को बाली पद्यमी या बाली पड़वा भी कहा जाता है। यह दिवाली के अंत का प्रतीक है। यह दिवाली के चौथे दिन मनाया जाता है और 2022 में सोना खरीदने के लिए शुभ दिनों में से एक माना जा रहा है। इस दिन खरीदा गया सोना प्रगति और सौभाग्य का प्रतीक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
