Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vivah Muhurat July 2021: शादी के शुभ मुहूर्त बचे हैं कम, चातुर्मास लगने के बाद करना होगा चार महीने का इंतजार
देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण लोगों का आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इस आपदा ने शादी जैसे मांगलिक कार्यों पर भी असर डाला है। जून का महीना लगभग खत्म होने जा रहा है और इसके साथ ही शादी के शुभ मुहूर्त भी कम बचे हैं। जुलाई महीने में देवशयनी एकादशी के बाद किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करने की मनाही है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं चातुर्मास कब से शुरू है और जुलाई में शादी-विवाह की शुभ तिथि कौन-कौन सी बची है।

देवशयनी एकादशी
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस साल यह 20 जुलाई को पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि देवशयनी एकादशी पर सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीर सागर में निद्रा अवस्था में विश्राम के लिए चले जाते हैं। इस अवधि में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं।

चातुर्मास का समय
20 जुलाई को हरिशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास लग जाएगा। भगवान विष्णु 14 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद अपनी निद्रा से बाहर आते हैं और सृष्टि की बागडोर फिर से संभालते हैं। ऐसा माना जाता है कि चातुर्मास की इस अवधि में दुनिया की देखरेख करने की जिम्मेदारी महादेव पूरी करते हैं। चार महीनों की इस अवधि में मुंडन, गृह प्रवेश, नए घर अथवा वाहन की खरीदारी, विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।

जुलाई में विवाह की तिथियां
जुलाई में 1, 2, 7, 13 और 15 तरीख को लग्न के लिए बढ़िया मुहूर्त है। चातुर्मास के कारण चार महीनों के लिए विवाह पर रोक लग जाएंगे। साल 2021 के आखिरी दो माह नवंबर और दिसंबर में शादी के कुल 13 शुभ मुहूर्त मिलेंगे। नवंबर में 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 तारीख शुभ है। वहीं दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त है।



Click it and Unblock the Notifications
