Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भूलकर भी इन पौधों को न लगाएं घर के आंगन में आ सकती है बदकिस्मती..

लोग घर की इंटीरियर में चार चांद लगाने के लिए तरह तरह के प्लांट लगाते है और जिन लोगों को गार्डनिंग में दिलचस्पी है वो लोग खासकर घर पर प्लांट लगाना खूब पसंद करते हैं। वैसे हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा लगाने को खूब तरजीह दी गई है और फेंगसुई में विश्वास रखने वाले लोग मनीप्लांट जरुर लगाते हैं क्योंकि यह सेहत और वास्तु दोनों के अनुसार फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें घरों में लगाने से हमेशा बीमारियां और बदकिस्मती बनी रहती है। वास्तु के अनुसार ऐसे पौधे घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में

केक्टस
वास्तु के अनुसार घर में कांटे वाले पौधे नहीं होने चाहिए। इसके अलावा जिन पौधों के पत्तों में से दूध निकलता हो उन्हें भी घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है

बोंजाई का पौधा
इस पौधे का आकार बहुत ही छोटा होता है जिस वजह से इसे घर में लगाने से घरवालों की कभी तरक्की नहीं हो पाती और इससे आर्थिक हालत भी तंग रहती है। ऐसे में इस पौधे को कभी भी घर में न ल

इमली का पेड़
कई घरों में बड़ा गार्डन होता है और वहां कई तरह के पेड़-पौधे लगे होते हैं। ऐसे में कई लोग अपने घर में इमली का पेड़ भी लगा लेते हैं जिसकी पत्तियां बहुत छोटी-छोटी होती हैं लेकिन इमली के पेड़-पत्तों में काफी मात्रा में अम्लीयता होती है जिस वजह से यह घर के वातावरण पर बुरा प्रभाव डालता है। घर में मेहंदी का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए, माना जाता है कि इसमें भूत प्रेस वास करते हैं।

डेड प्लांट्स
जो प्लांट मुर्झा चुके हैं, उन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अलावा ऐसे पौधे ऑक्सीजन छोड़ने की जगह लेते हैं और बदले में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं जिस वजह से हमारे आस-पास का वातावरण दूषित हो जाता है। यहां तक कि सूखे फूलों को घर पर रखना भी दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।

बबूल:
घर में बबूल का पौधा भी नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से विवाद होते हैं। इसके अलावा घर में कॉटन का भी पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में रखना अशुभ माना जाता है।

कपास का पौधा
कपास का पौधा, रेशमी कपास का पौधा और पाल्मीरा वृक्ष शुभ नहीं माना जाता हैं इससे घर में नेगेटिविटी फैलती हैं।

उत्तर में पौधे लगाना
चाहे पौधा कितना छोटा या बड़ा क्यूं नहीं हो। उन्हें घर के उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इन दिशा में लगाने से घर में नेगेटिविटी का वास होता है।



Click it and Unblock the Notifications
