Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लॉकडाउन के बीच मन रहा है हनुमानजी का दिन बड़ा मंगलवार, घर पर आप भी इस विधि से करें पूजा
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को बड़ा मंगलवार का पर्व मनाया जाता है। साल 2020 में बड़ा मंगलवार का त्योहार 12 मई को पड़ रहा है। यह दिन राम के परम भक्त हनुमान की पूजा और आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। लोगों की आस्था है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन और श्रद्धा भाव से बजरंगबली की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानते हैं इस साल बड़ा मंगल से जुड़ी सभी जानाकारी के बारे में।

बड़ा मंगलवार की तिथि
पहला बड़ा मंगलवार - 12 मई
दूसरा बड़ा मंगलवार - 19 मई
तीसरा बड़ा मंगलवार - 26 मई
चौथा बड़ा मंगलवार - 2 जून

शुभ मुहूर्त
पहले यानि 12 मई को पड़ रहे बड़ा मंगलवार के दिन शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। अगर आप इस मुहूर्त के दौरान बजरंगबली की पूजा नहीं कर पाए हैं तो आप चौघड़िया पर दिए शुभ मुहूर्त पर आराधना कर सकते हैं। चौघड़िया मुहूर्त में भी पूजा पाठ करने से हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बड़े मंगल के दिन चौघड़िया मुहूर्त
सुबह 8 बजकर 55 मिनट से 10 बजाकर 36 मिनट तक चर काल
सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक लाभ काल
दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक अमृत काल
3 बजकर 40 मिनट से शाम 5 बजकर 22 मिनट तक शुभ काल
आप इस दौरान बजरंगबली की पूजा आराधना करके शुभ फल की कामना कर सकते हैं।

बड़ा मंगल की कथा बयां करती है हिंदू-मुस्लिम एकता
बड़ा मंगल से जुड़ी कथा के मुताबिक एक बार मुगल शासक मोहम्मद अली शाह का पुत्र गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। वैद्य-हकीमों के पास कई जगह दिखाने के बावजूद उनके बेटे की हालत ठीक नहीं हुई। ऐसे में मोहम्मद अली शाह की पत्नी रुबिया अपने बीमार बेटे को लेकर बजरंगबली के मंदिर गयी। हनुमानजी की कृपा से उनका बेटा ठीक हो गया और वो बड़ा मंगलवार का दिन था। उस दिन से बड़ा मंगलवार दिन की महत्ता बढ़ गयी।

बड़ा मंगलवार की पूजा विधि
सभी मंगलवार संकटमोचन हनुमान को ही समर्पित हैं। आप ब्रह्म मुहूर्त में उठें और घर की साफ़ सफाई कर लें।
नहा-धोकर आप सबसे पहले आमचन करें। इसके लिए आप 'ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोअपी वा | य: स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाहान्तर: शुचि: ||' मंत्र का उच्चारण पांच बार करें।
व्रत का संकल्प लेकर लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें। अपने घर के पूजा गृह को गंगाजल से शुद्ध करें।
बजरंगबली को लाल अथवा सिंदूरी रंग बहुत प्रिय है इसलिए आप पूजा में लाल रंग के फूल, फल, कुमकुम आदि जरूर रखें। बड़ा मंगलवार के दिन हनुमानजी को गुड़ और धनिया का प्रसाद अवश्य चढ़ाएं।
अब पवनसुत हनुमान जी की पूजा का शुभारंभ करते हुए सबसे पहले 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट' मंत्र का उच्चारण 11 बार करें।
इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि का पाठ करना अतिफलदायी होता है।
आप घी और कपूर से आरती करके पूजा सम्पन्न करें।
रामभक्त हनुमानजी से बल, बुद्धि, विद्या और शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें।
सच्ची भावना के साथ उपवास रखें और शाम को आरती करने के बाद फलाहार करें। आप अगले दिन सामान्य दिनों की तरह अपनी पूजा पाठ करके व्रत खोल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
