Latest Updates
-
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट
भविष्य पुराण : अगर ऐसा पार्टनर पाया है तो, जिंदगी में आएगी खुशी और ढेर सारा धन
भविष्य पुराण के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा उस व्यक्ति विशेष के बारे में काफी कुछ कह जाता है। इसके जरिए आप किसी के स्वभाव के बारे में काफी नजदीक से जान सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव, उसकी पसंद, नापसंद, उसके व्यव्हार और उसकी कुशलता के बारे में बताता है। कुंडली मिलान और गुण गणना भारत में बहुत प्रचलित प्रथा है।
वैवाहिक परंपरा और उसकी मान्यताओं के अनुसार वर और वधु की सम्यक कुंडली का मिलान किया जाता है ताकि ये निर्धारित किया जा सके कि शादी के बाद दोनों में मैत्री और सामंजस्य की स्थिति ठीक रहे और दंपति का आने वाले भविष्य सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
शादी में कुंडली मिलान का सबसे मुख्या कारण है लड़का और लड़की में तालमेल। यही तालमेल उन दोनों की खुशियों की कुंजी है। उदाहरण के लिए अगर दोनों लोगों की कुंडली में अच्छे ग्रह बैठे हैं तो कितनी भी परेशानियां आ जायें लेकिन रिश्ता टूटेगा नहीं।

शारीरिक लक्षण से जाने भविष्य
इसी तरह हमारे शास्त्रों में शारीरिक लक्षण से भविष्य जान कर उसके भाग्य के बारे में बताया जाता रहा है, चलिए जानते हैं।

क्या बताता है भविष्य पुराण
भविष्य पुराण के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा उस व्यक्ति विशेष के बारे में काफी कुछ कह जाता है। इसके जरिए आप किसी के स्वभाव के बारे में काफी नजदीक से जान सकते हैं। नाक, आंख, गाल, आई ब्रो, तिल, जीभ जैसे कई अंग व्यक्ति के बारे में काफी कुछ कहते हैं। इसीलिए आज हम इन्ही 7 शारीरिक लक्षणों के बारे में जानेगें।

1. दांत
जिन स्त्रियों के दांत मोती की तरह होते हैं और उनके बीच में कोई अंतर नहीं होता है वे स्त्रियाँ अपने जीवन साथ की ज़िन्दगी में सुख और संबृद्धि लाती हैं। इसके अलावा जिन स्त्रियों के दाँतों के बीच में अंतर होता है उनकी ज़िन्दगी में संघर्ष बढ़ जाता है।

2. पैर
स्त्री के पैर उसके जीवन साथी की सफलता से जुड़े होते हैं। अगर किसी स्त्री के पैरों का रंग पीला है तो यह दरिद्रता दिखता है। और यही अगर किसी स्त्री के पैर लाल या गुलाबी रंग के हैं तो यह सुख और संबृद्धि को दिखते हैं।

3. माथे की लाइनें
जिन स्त्रियों के माथा सिकोड़ने पर तीन लाइन बनती हैं वे अपने जीवन साथी के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनके ऊपर भगवान शिव का आशीर्वाद होता है

4. त्वचा
जिन स्त्रियों की त्वचा खूबसूरत और नमी होती है उनका जीवन बहुत ही आराम दायक और संतुलित जीवन जीती हैं। यही नहीं अपने पति के काम में भी बहुत सहायक होती हैं। लेकिन अगर त्वचा पीली है और उस पर बहुत सी रेखाएं हैं तो ऐसी स्त्रियाँ बहुत कठोर और झगड़ालू होती हैं।

5. गर्दन
स्त्री की गर्दन उसकी सुंदरता और आकर्षण देती है। जिन स्त्रियों की गर्दन पर रेखायें दिखाई दें वे बहुत भाग्यशाली होती हैं।

6. भौहें
जिन स्त्रियों की भौहें धनुषाकार की होती हैं उनकी ज़िन्दगी में धन कभी कमी नहीं होती है साथ वे ज़िन्दगी में बहुत सफल होती हैं।

7. आवाज
अगर किसी स्त्री की आवाज़ और ऊंची या बहुत गहरी ना हो कर सामन्य हो। तो ऐसे लोगों का विवाह बहुत सुखमय होता है।



Click it and Unblock the Notifications
