Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
फरवरी में पैदा होने वाले लोग होते है खुशमिजाज और रोमांटिक

फरवरी एक ऐसा महीना होता है जहां ठंड खत्म होने लगती है और स्प्रिंग शुरु होने लगता है। जिस वजह से इस महीने में ना तो ज्यादा ठंड होती है और ना ही ज्यादा गर्मी। वहीं इस महीने के स्पेशल होने का दूसरा कारण है फरवरी महीने को प्यार को महीना भी कहा जाता है, क्योकि इसी महीने में वेलेंटाइन डे भी आता है।
कुल मिलकर यह महीना बाकी में स्पेशल होता है, और इस महीने में जन्मे लोग भी स्पेशल होते है। ये लोग काफी आकर्षित और रोमांटिक होते है। आइए जानते है कि इनकी पर्सनेलिटी के बारे में।

स्पेशल होते हैं
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि फरवरी महीने में पैदा होने वाले लोग इतने ज्यादा आकर्षित होते है, कि यही आकर्षण उनको दूसरों से अलग करता है। इन लोगो में दो तरह की नेचुरल पॉवर होती है एक तो इंट्यूशन पॉवर और दूसरा ग्रास्पिंग पॉवर।

बहुत इंटेलिजेंट होती है लड़कियां
इस महीने में जन्मी लड़कियां बहुत ही इंटेलिजेंट होती है। इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है लेकिन ये उससे अनजान ही रहती है। लेकिन जब कोई इनको अपनी इस खूबी के बारे में बताता है तो ये उसका बखूबी इस्तेमाल करती है।

इमोशनल होते है
इस महीने जन्मे लोग मन से सरल लेकिन स्वाभाव से थोड़े कठिन होते है, लेकिन भावुक बहुत ज्यादा होते है, और यही भावुकता इनके कॅरियर में रूकावट डाल सकती है। इस राशि वालों को खुद को इमोशनली कंट्रोल करना बेहद जरुरी है।

संकोची
इस महीनें में जन्में लोग थोड़ा संकोची होते है। ये लोग दिल में बातें रख लेते है, अपने दिल की बात ये सबसे कह देंगे लेकिन जिससे कहना है उससे कभी खुलकर नहीं कहेंगे।

रोमांटिक होते है
फरवरी को रोमांस का महीना कहा जाता है, आपका स्वभाव रोमांटिक तो होना ही है आखिर 'वेलेंटाइन डे' वाले माह में जो जन्मे हैं। इस महीनों में जन्में लोग प्यार को लेकर काफी रोमांटिक होते है। मगर ये लोग अपने दिल की बात बहुत साफ-साफ कहते हैं।

जिंदादिल
इस महीनें में जन्में काफी खुशमिजाज और जिंदादिल होते है। इन लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है। ये लोग सुनते तो हर किसी की है लेकिन करते सिर्फ अपने मन की है।

थोड़े लापरवाह
इस महीनें में जन्में लोग थोड़ा सा लापरवाह होते है, ये आज की चीज कल पर टाल देते है। इनकी लापरवाह प्रवृति की वजह से ये लोग कॅरियर में थोड़ा पीछा रह जाते है।

होते है बहुत अच्छे दोस्त
ये लोग भरोसेमंद दोस्त साबित होते है और छल कपट से दूर रहते है। ये कभी भी दूसरो को चोट पहुंचाने वाले काम नहीं करते है। इसके अलावा ये लोग पार्टनर भी बहुत अच्छे होते है।



Click it and Unblock the Notifications
