Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
New Year 2023: घर में इन बदलावों को करने से नए साल पर आएगी सुख-समृद्धि

साल 2023 की कुछ ही दिनों में शुरुआत होने वाली है। हर व्यक्ति नए साल में कदम रखने से पहले ही अपने नए साल की प्लनिंग शुरू कर देता है। ताकि उनका पूरा साल अच्छा जाए। साल के पहले दिन लोग कई तरह के काम करते हैं जिससे उनका पूरा दिन अच्छा जाए। लोगों का मानना है कि साल का पहला दिन अच्छा जाएगा, तो पूरा साल अच्छे से गुजरेगा। वास्तु शास्त्र में भी नए साल को बेहतर बनाने के लिए कई नियम बताए गए हैं। जिनका पालन कर आप अपने घर में सुख-समृद्धि, और धन का लाभ पा सकेंगे। तो इस नए साल आप इन वास्तु टिप्स के नियमों का पालन कर घर में आ रही सभी परेशानी को दूर कर सुख-शांति ला पाएंगे।
1. घर के सामने न रखें ये चीजें
शास्त्रों के मुताबिक घर का मुख्य द्वार आपकी लाइफ के सुख-शांति से जुड़ा होता है। अगर आपके घर के सामने कोई बिजली का खंबा लगा है, या कोई पेड़ है, या फिर तालाब है, तो उन्हे तुरंत हटवा दें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के सामने ये चीजें होना शुभ नहीं माना जाता है। घर के सामने कचड़ा रखने से भी बचें। ऐसा माना जाता है कि घर के सामने इन चीजों के होने से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता। अगर लक्ष्मी आती भी हैं, तो उल्टे पैर वापस चली जाती हैं।
2. कछुआ
कछुए को सुख - शांति का प्रतीक माना जाता है। अगर रोज-रोज आप अपने घर में हो रहे लड़ाई झगड़ों से परेशान हो गए हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आप घर में कछुआ लाकर जरूर रखें। कछुए को घर में रखने से आपके घर में होने वाले लड़ाई झगड़ों में कमी आती है। इतना ही नहीं घर में शांति का माहौल भी बना रहता है।
3. लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर
लक्ष्मी कुबेर को धन के देवता के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक नए साल पर घर में लक्ष्मी कुबेर की तस्वीर रखने से धन का दोष समाप्त होता है। घर में धन की वर्षा होने लगती है। करोबार में धन लाभ भी होता है। आपके घर में कभी भी पैसे की कमी भी नहीं होती है।
4. मोर पंख
नए साल के दिन अपने घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। मोर पंख श्रीकृष्ण भगवान को बहुत प्रिय है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि मोर के पंख को घर में रखने से दरिद्रता दूर भागती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। मोर का पंख घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
5. लाफिंग बुद्धा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लाफिंग बुद्धा रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से हसी खुशी का माहौल बना रहता है। इस नए साल आप भी अपने घर में लाफिंग बुद्धा जरूर लाए।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
