Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
कर्क राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहेगा। इस महीने महत्वपूर्ण कार्य हो सकते हैं। लंबे समय से कोई काम रूका हुआ है तो वो पूरा हो सकता है जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। काम में कोई समस्या आ सकती है। आपको काम में ज़्यादा प्रयास किए बिना ही बेहतर परिणाम मिल पाएगा।
इस महीने आपको काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। अगर आप शेड्यूल बनाकर चलेंगे तो बेहतर होगा। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। डेडलाइन पर काम पूरा करने में दिक्कत हो सकती है इसलिए पहले से ही तैयार रहें। कभी-कभी आपको अपने कंफर्ट से बाहर निकलकर काम पूरा करना पड़ सकता है। दूसरों पर निर्भर ना रहें। आइए जानते हैं कर्क राशि के जातकों की सेहत, करियर और लव लाइफ का हाल।

सेहत
इस महीने आपको सेहत पर खास ध्यान देना है, खासतौर पर महीने के अंत में। काम के बोझ की वजह से जोड़ो में दर्द हो सकता है। अधिक काम की वजह से ज़्यादा खाने की ज़रूरत पड़ेगी लेकिन आपको हेल्दी चीज़ें ही खानी चाहिए वरना आपका पेट बिगड़ सकता है।
कैल्शियम की कमी की वजह से दिक्कत हो सकती है। काम को समय पर निपटाने में भोजन आपकी मदद कर सकता है लेकिन आपको इसमें लापरवाही नहीं बरतनी है। इसका नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ेगा। काम का ज़्यादा तनाव ना लें। आप अपने किसी सहयोगी की मदद भी ले सकते हैं। अपने परफेक्शनिस्ट व्यवहार के कारण आप ऐसा करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं लेकिन दूसरों की मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। जोड़ों में लंबे समय से दर्द है तो योग शुरु कर सकते हैं।
करियर
करियर में बेहतर बदलाव होने की संभावना है। सेहत की वजह से काम पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। आपको अहसास होगा कि आप एकसाथ कई काम करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप एक समय पर एक काम पर ही ध्यान दें। बॉस को आपकी मेहनत ज़रूर दिखाई देगी। कोई आपके काम का क्रेडिट ले सकता है। इस चीज़ को लेकर सावधान रहें वरना आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।
आपको आगे बढ़ने के लिए कई नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नई चुनौतियों का सामना कर पाएंगे।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में दिल से नहीं बल्कि दिमाग से काम लें वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी पुराने निवेश का फल मिल सकता है। किसी पुरुष के कारण आर्थिक लाभ मिल सकता है वो भी सिर्फ इस महीने नहीं बल्कि पूरे साल के लिए। नए कार्यों में निवेश के कई अवसर मिलेंगे। बेहतर होगा कि निवेश से पहले आप अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें।
अपने भविष्य को प्लान करके चलें। पैसों को लेकर बहुत ज्यादा कंजूस ना बनें वरना आपका परिवार आपसे नाराज़ हो सकता है। याद रखें कि परिवार पर पैसा खर्च करना गलत नहीं है लेकिन ये खर्च बस थोड़ा सीमित होना चाहिए। अपने जीवनसाथी को कोई प्रॉपर्टी वगैरह गिफ्ट में दे सकते हैं जिसकी कीमत आगे चलकर बढ़ सके। ये आप दोनों के लिए ही फायदेमंद रहेगा।
लव लाइफ
सिंगल जातकों के लिए ये महीना बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। किसी को प्रपोज़ करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत बढ़िया साबित होगा।
विवाहित जातक अपने परिवार को किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं। इससे उनके साथ आपका रिश्ता भी मज़बूत होगा और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद और पेस्टल शेड
शुभ अंक: 1, 4, 12, 16



Click it and Unblock the Notifications