Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कर्क राशि के लिए मई 2018 का राशिफल

कर्क राशि के लोग कब क्या कर जाएं, कोई नहीं बता सकता। इस राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और निर्णय ले पाने में असक्षम रहते हैं। ये असुरक्षा की भावना से घिरे रहते हैं।
इस राशि के जातकों को हर वक्त डर लगा रहता है कि कहीं इनके करीबी लोग इन्हें छोड़ ना दें। इन्हें बड़ी आसानी से चोट पहुंचाई जा सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के लोग सहज और कल्पनाशील भी होते हैं। इसके अलावा कर्क राशि के लोग विपरीत स्थिति में मजबूत और दूसरों से सहानुभूति रखने वाले होते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए मई 2018 का महीना प्रेम, आर्थिक स्थिति और करियर के लिए कैसा रहेगा, साथ ही इस महीने में इनके लिए शुभ रंग और तिथि कौन सी है, यहां जानें। तो चलिए जानते हैं मई 2018 में कर्क राशि का भविष्यफल

सेहत
इस महीने आपको अपने खानपान का बहुत ध्यान रखना है। खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। इसके अलावा आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाने की जरूरत है। फल और सब्जियां ज्यादा खाएं। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद ज़रूर लें।

करियर
करियर की दृष्टि से ये महीना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस महीने यात्रा की भी संभावना है और इस यात्रा से लाभ भी मिल सकता है। दक्षिण दिशा में यात्रा करना शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए इस महीने कुछ खास नहीं होने वाला है। परिवहन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को दिक्कत आ सकती है। इन्हें एडवांस में पैसों का इंतजाम करने में मुश्किल आ सकती है। आर्थिक स्थिति के लिए ये समय बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। धैर्य से काम लें।

लव लाइफ
इस महीने प्यार के मामले में आप बहुत लकी साबित होंगे। इस महीने आपका पार्टनर आय के नए स्रोत बढ़ाने की ओर अग्रसर रहेगा। आप प्यार और रोमांस से ज्यादा दोस्तों के साथ समय बिताने में ज्यादा रूचि रखेंगे। वहीं रिलेशनशिप में हैं तो आपके रिश्ते में मामूली सी आर्थिक परेशानी आ सकती है।

शुभ रंग और तिथि
कर्क राशि के जातकों के लिए मई 2018 में शुभ अंक हैं : 17, 40, 46, 61 और 76
शुभ तिथि है : 6, 7, 8, 17, 18, 25, 26
शुभ रंग है : लाल, हरा और आसमानी नीला



Click it and Unblock the Notifications
