Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chaitra Month 2023: जानें कब से लग रहा है हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र, देखें त्योहारों की पूरी लिस्ट
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास साल का पहला महीना है। यह हिंदू नववर्ष का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना प्रारम्भ की थी।
अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, चैत्र माह मार्च या अप्रैल में आता है। इस महीने में धर्म-कर्म का कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

जानते हैं साल 2023 में चैत्र माह कब से लग रहा है और साथ ही जानते हैं इसका महत्व और इस महीने में आने वाले मुख्य त्योहार।

साल 2023 में कब से शुरू है चैत्र माह
इस वर्ष चैत्र का महीना 8 मार्च 2023, बुधवार से शुरू होने वाला है। इस माह का समापन 6 अप्रैल, शुक्रवार को होगा।

चैत्र मास का महत्व
हिंदू धर्म में चैत्र महीने की बहुत अधिक महत्ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि के दिन ही भगवान विष्णु ने अपने दशावतारों में से प्रथम मत्स्य अवतार लिया था। मत्स्य अवतार लेकर उन्होंने जल प्रलय में घिरे मनु की रक्षा की और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। इसके बाद नई सृष्टि का संचार हुआ था। इस तिथि के साथ यह मान्यता भी है कि चैत्र मास की प्रतिपदा को ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी।
चैत्र महीने 2023 में आने वाले व्रत और त्योहार

8 मार्च 2023 बुधवार: होली, इष्टी, धुलेंडी
होलिका दहन का पर्व 7 मार्च मंगलवार जायेगा। वहीं अगले दिन रंगों के साथ होली का उत्सव मनाया जाएगा। होली को धुलैण्डी के नाम से भी जाना जाता है।

9 मार्च 2023 गुरुवार: भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन होली भ्रातृ द्वितीया का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, हर साल दीपावली और होली पर्व के दो दिन के बाद भ्रातृ द्वितीया मनाया जाता है। वर्ष 2023 में होली के बाद भ्रातृ द्वितीया 9 मार्च को मनाई जाएगी।

11 मार्च 2023 शनिवार: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि का खास महत्व है। हर महीने दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन गणेश भगवान की पूजा करने का विधान है।

12 मार्च 2023 रविवार: रंग पंचमी
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है जो होली के पांचवे दिन पड़ती है। रंग पंचमी के त्योहार को श्रीपंचमी और देव पंचमी भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस ख़ास तिथि पर देवी-देवता भी रंग उत्सव खेलते हैं।

14 मार्च 2023 मंगलवार: शीतला सप्तमी
फाल्गुन माह में होली के सातवें दिन शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। शीतला माता को समर्पित ख़ास त्यौहार शीतला सप्तमी के दिन पूरी श्रद्धा से उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इस साल शीतला सप्तमी 14 मार्च को पड़ रही है।

15 मार्च 2023 बुधवार: शीतला अष्टमी, बासौदा, मीन संक्रांति
शीतला अष्टमी 15 मार्च को बुधवार के दिन धूम-धाम से मनाया जायेगा। यह उत्तर भारत का लोकप्रिय त्यौहार है। इस दिन लोग शीतला माता की पूजा करते है। उनसे हर तरह की बीमारी से रक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।

18 मार्च 2023 शनिवार: पापमोचिनी एकादशी
पापमोचिनी एकादशी का व्रत 18 मार्च को रखा जाएगा। इस एकादशी के व्रत से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि इस व्रत से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिल जाती है।

22 मार्च 2023 बुधवार: चैत्र नवरात्रि, युगादी, गुड़ी पड़वा, चंद्र दर्शन, इष्टी
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च से होगा। इसी दिन घट स्थापना की जाएगी। महाराष्ट्र और गोवा में इस दिन को लोग गुड़ी पड़वा के नाम से मनाते हैं। वहीं दक्षिण भारत में युगादि के नाम से हिंदू नव वर्ष का आगमन उत्सव के तौर और किया जाता है।

24 मार्च 2023 शुक्रवार: मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
गणगौर पूजा महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। वे इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सौभाग्य वृद्धि का आशीर्वाद मांगती हैं। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मत्स्य जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा की जाती है।

25 मार्च 2023 शनिवार: लक्ष्मी पंचमी
चैत्र महीने की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी के रुप में मनाया जाता है। इस धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल लक्ष्मी पंचमी का पर्व 25 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।

27 मार्च 2023 सोमवार: यमुना छठ
यमुना छठ चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन यमुना देवी पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन यमुना माता की पूजा अर्चना की जाती है।

30 मार्च 2023 गुरुवार: रामनवमी, स्वामीनारायण जयंती
इस साल रामनवमी का पर्व 30 मार्च 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

6 अप्रैल 2023 गुरुवार: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा, इष्टी
पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती के उत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। पूरे श्रद्धा भाव से बजरंगबली की आराधना करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications