Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Chaitra Month 2022: चैत्र माह में आएंगे नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे मुख्य पर्व
हिंदी पंचांग के अनुसार, चैत्र माह को साल का पहला महीना माना जाता है। इस महीने में आने वाली चैत्र नवरात्रि से नवसंवत भी शुरू हो जाएगा। 19 मार्च से शुरू हुए चैत्र महीने का समापन 16 अप्रैल को होगा। धार्मिक दृष्टि से चैत्र महीने का काफी अधिक महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाये जाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2022 चैत्र महीने में कौन कौन से बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं और इनकी तिथि क्या होगी।

शीतलाष्टमी - 25 मार्च 2022, शनिवार
चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शीतला माता की पूजा की जाती है। इस साल यह पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। शीतला माता से गर्मी से बचाव और निरोगी काया की कामना की जाती है।

पापमोचिनी एकादशी व्रत - 28 मार्च 2022, सोमवार
एकादशी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित हैं। 28 मार्च को पापमोचिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन जो जातक सच्चे मन से श्रीहरि की आराधना करता है उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है।

प्रदोष व्रत - 29 मार्च 2022, मंगलवार
29 मार्च, मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत रखने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि का वास होता है।

मासिक शिवरात्रि व्रत - 30 मार्च 2022, बुधवार
भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम दिनों में से एक माना गया है। पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि आरंभ - 02 अप्रैल 2022, शनिवार
2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का शुभारम्भ होगा। घटस्थापना के साथ नवरात्र आरंभ होंगे और इन नौ दिनों के दौरान दुर्गा माता के अलग अलग स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। नवरात्रि उत्सव में माता के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि स्वरूप की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है।

गुड़ी पड़वा, युगादी - 02 अप्रैल 2022, शनिवार
2 अप्रैल को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। इस उत्सव की धूम खासतौर से महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। यह पर हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
वहीं दक्षिण भारत में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को युगादी के रूप में मनाया जाता है। यहां भी हिंदू नव वर्ष के आगमन की खुशियां मनायी जाती हैं।

श्रीराम नवमी - 10 अप्रैल 2022, रविवार
इस साल 10 अप्रैल को राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्री राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चैत्री पूर्णिमा, हनुमान जयंती - 16 अप्रैल 2022, शनिवार
16 अप्रैल को चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का काफी महत्व है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान बजरंगबली के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
