Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
18 मार्च से शुरु हैं चैत्र नवरात्रि.. इस बार 8 होंगी नवरात्रियां
चैत्र नवरात्रि के लिये घटस्थापना चैत्र प्रतिपदा को होती है जो कि हिन्दु कैलेण्डर का पहला दिवस होता है। अतः भक्त लोग साल के प्रथम दिन से अगले नौ दिनों तक माता की पूजा कर वर्ष का शुभारम्भ करते हैं। इस बार चैत्र नवरात्र 18 मार्च से 26 मार्च तक रहेंगे।
अबकी बार चैत्र नवरात्र में विशेष यह है कि लगातार चौथे वर्ष चैत्र नवरात्र 8 दिन की होगी, क्योंकि सप्तमी-अष्टमी तिथि एक साथ है। नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा को सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी।

9 नहीं 8 नवरात्रि होंगे..
इस बार नवरात्रि 8 दिनों के होंगे सप्तमी और अष्टमी तिथि एक साथ होंगी। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा शप्तसती का पाठ करना बहुत उत्तम रहता है। ऐसे कहा जाता है कि अगर साफ-सफाई से सही शब्दों की उच्चारण किया जाए तो देवी मां का आशीर्वाद मिलता है।

9 नहीं 8 नवरात्रि होंगे..
इस बार नवरात्रि 8 दिनों के होंगे सप्तमी और अष्टमी तिथि एक साथ होंगी। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा शप्तसती का पाठ करना बहुत उत्तम रहता है। ऐसे कहा जाता है कि अगर साफ-सफाई से सही शब्दों की उच्चारण किया जाए तो देवी मां का आशीर्वाद मिलता है।

कलश स्थापना का महत्व
नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना का खास महत्व होता है। इसलिए इसकी स्थापना विशेष और सही मुहूर्त में ही करनी चाहिए। हिन्दू शास्त्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है की कलश स्थापना सही मुहूर्त में ही करना चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

कलश स्थापना का मूहूर्त..
नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त इस बार सुबह 06:31 से 07:46 बजे तक हैं। इसके अलावा वृषभ लग्न में सुबह 9:30 मिनट से 11:15 मिनट तक का भी मूहूर्त हैं। घट स्थापना वैसे प्रतिपदा तिथि में होता हैं। प्रतिपदा तिथि 17 मार्च 2018, शनिवार 18:41 से आरम्भ होकर 18 मार्च 2018, रविवार 18:31 पर समाप्त होगी।

ये है तिथिया..
- 18 मार्च (रविवार), 2018 : घट स्थापन एवं मां शैलपुत्री पूजा
- 19 मार्च (सोमवार), 2018 : मां ब्रह्मचारिणी
- 20 मार्च (मंगलवार), 2018 : मां चंद्रघंटा पूजा
- 21 मार्च (बुधवार), 2018 : मां कुष्मांडा पूजा
- 22 मार्च (बृहस्पतिवार ), 2018: मां स्कंदमाता पूजा
- 23 मार्च (शुक्रवार ), 2018: मां कात्यायनी पूजा
- 24 मार्च (शनिवार), 2018 : मां कालरात्रि पूजा , मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी
- 25 मार्च (रविवार ), 2018 : राम नवमी



Click it and Unblock the Notifications