Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
चैत्र नवरात्रि कैलेंडर: इस साल किस सवारी पर आएंगी माता, जानें किस दिन होगी मां के किस रूप की पूजा
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक शारदीय और चैत्र माह में पड़ने वाली नवरात्रि का पर्व देशभर में जोश और उत्साह से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के साथ ये मान्यता जुड़ी हुई है कि इस मौके पर ही भगवान राम और दुर्गा मां का जन्म हुआ था। चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं और इसी तिथि से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की खास बात ये है कि इस बार व्रत में किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। भक्तों को अपनी माता को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिन मिलने वाले हैं।

नवरात्रि तिथि की शुरुआत
साल 2020 में चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दोपहर 2:57 से शुरू हो रही है जो 25 मार्च को दोपहर 5:26 तक रहेगी। 25 मार्च से हिंदू नववर्ष अर्थात विक्रम नवसंत्सवर 2077 की भी शुरुआत होगी। नवरात्रि 25 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक रहेंगे। आइए जानते हैं इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के लिए माता कौन सी सवारी पर आने वाली हैं और कौन सी तिथि पर उनके किस रूप की पूजा की जाएगी।

इस वर्ष मां करेंगी नाव की सवारी
बुधवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। इसका अर्थ है कि बुधवार होने की वजह से देवी मां नौका अर्थात नाव पर सवार होकर आएंगी। माता का वाहन नौका होने का मतलब है कि इस वर्ष खूब बारिश होगी। इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है।

देखें किस दिन होगी किस देवी रूप की पूजा
25 मार्च, बुधवार - मां शैलपुत्री
26 मार्च, गुरुवार - माता ब्रह्मचारिणी
27 मार्च, शुक्रवार - मां गौरी
28 मार्च, शनिवार - कुष्मांडा देवी
29 मार्च, रविवार - स्कंदमाता
30 मार्च, सोमवार - कात्यायनी माता
31 मार्च, मंगलवार - माता कालरात्रि
01 अप्रैल, बुधवार - महागौरी माता
02 अप्रैल, गुरुवार - मां सिद्धिदात्री की पूजा
चैत्र शुक्ल नवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन राम नवमी पूजा भी की जाती है।
03 अप्रैल, शुक्रवार - दशमी के दिन हवन आदि के बाद पारण किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
