Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
चैत्र नवरात्रि: शुरू होने वाले हैं माता के नौ दिन, जानें कलश स्थापना का शुभ दिन और मुहूर्त
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बेहद शुभ और पावन माना जाता है। इस अवधि में दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। चैत्र माह के आगाज के साथ चैत्र नवरात्र का इंतजार भी शुरू हो गया है। नवरात्रि के समय में माता के आशीर्वाद से भक्तों के बिगड़े काज बन जाते हैं। सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले जातक को जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। जानते हैं साल 2021 में चैत्र नवरात्रि की तिथि क्या है और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही जानते हैं किस दिन माता के कौन से स्वरूप की पूजा की जाएगी।

कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ होता है। साल 2021 में ये 13 अप्रैल से शुरू होगा। इसी दिन घटस्थापना की जाएगी। चैत्र नवरात्रि का समापन 22 अप्रैल को होगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
तिथि: 13 अप्रैल 2021, मंगलवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक।
अवधि: 04 घंटे 15 मिनट
घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

चैत्र नवरात्रि की तिथि की पूरी लिस्ट
पहला दिन: 13 अप्रैल 2021- शैलपुत्री
दूसरा दिन: 14 अप्रैल 2021- ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन: 15 अप्रैल 2021- चंद्रघंटा
चौथा दिन: 16 अप्रैल 2021- कूष्मांडा
पांचवां दिन: 17 अप्रैल 2021- स्कंदमाता
छठा दिन: 18 अप्रैल 2021- कात्यायनी
सातवां दिन: 19 अप्रैल 2021- कालरात्रि
आठवां दिन: 20 अप्रैल 2021- महागौरी
नौवां दिन: 21 अप्रैल 2021- सिद्धिदात्री



Click it and Unblock the Notifications
