Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chaitra Navratri 2022: जानें इस साल किस सवारी पर आएंगी माता रानी और किस पर होगी विदाई
हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। साल में आने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्रि की महत्ता अधिक है। इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माता का आशीर्वाद पाने के लिए ये नौ दिन सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं। नवरात्रि पूजा के लिए जिस तरह तिथि और शुभ समय का महत्व होता है, उसी तरह माता के वाहन की भी खास विशेषता होती है। नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा आगमन और विदाई के लिए अलग अलग वाहन का चुनाव करती हैं। जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2022 के लिए माता रानी किन वाहनों की सवारी करेंगी और उनका क्या महत्व है।

चैत्र नवरात्रि 2022 तिथि
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 02 अप्रैल से होगा और इसका समापन 11 अप्रैल को है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरुपों का विधि विधान से पूजन किया जाएगा। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ किया जाता है।

मां दुर्गा का आगमन होगा घोड़े पर
इस साल मां दुर्गा का वाहन घोड़ा होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब नवरात्रि की शुरुआत शनिवार अथवा मंगलवार से होती है तब मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर पृथ्वी लोक आती हैं।
माता की अलग अलग सवारी का संकेत भी भिन्न होता है। घोड़े को युद्ध के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। माता घोड़े कि सवारी करके आएंगी, इसका अर्थ है कि इस साल देश में शासन सत्ता को विरोध का सामना करना पड़ सकता है और कई स्थानों पर सत्ता परिवर्तन की घटना भी सामने आ सकती है।

मां दुर्गा की विदाई होगी भैंसे पर
माता के आगमन के साथ मां दुर्गा की विदाई के लिए भी अलग वाहन तय होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 10 अप्रैल रविवार के दिन है। जब मां की विदाई रविवार अथवा सोमवार को होती है तब मां भैंसे की सवारी करके जाती है। इसका अर्थ है कि देश में रोग, कष्ट और दोष की संभावना बढ़ जाती है। लोगों को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
