Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
माता दुर्गा के भक्तों के लिए नवरात्रि के नौ दिन बेहद ख़ास होते हैं। चैत्र महीने में आने वाले नवरात्रों की विशेष महत्ता बताई गयी है। वैसे तो मुख्य रूप से साल में दो नवरात्रि आती हैं-चैत्र और शारदीय। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। लोग माता का आशीर्वाद लेकर नए साल में कदम रखते हैं। जानते हैं साल 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होने वाले हैं, घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और कौनसे दिन किस माता का पूजन किया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि
देवी दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का उत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च 2023 से होगा। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग रूपों का पूजन किया जायेगा।

चैत्र नवरात्रि 2023 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट
चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि का समापन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर
उदयातिथि को मानते हुए चैत्र नवरात्रि का आगाज 22 मार्च 2023 से माना जाएगा। इसी दिन घटस्थापना भी किया जायेगा।
घटस्थापना शुभ मुहूर्त- 22 मार्च 2023 को सुबह 06:29 से सुबह 07:39 तक

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि के अनुसार माता के विभिन्न स्वरूप का पूजन
चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन - 22 मार्च 2023 - प्रतिपदा तिथि को शैलपुत्री माता की पूजा, घटस्थापना
चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन - 23 मार्च 2023 - द्वितीया तिथि को ब्रह्मचारिणी माता की पूजा
चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन - 24 मार्च 2023 - तृतीया तिथि को चंद्रघण्टा माता की पूजा
चैत्र नवरात्रि चौथा दिन - 25 मार्च 2023 - चतुर्थी तिथि को कुष्माण्डा माता की पूजा
चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन - 26 मार्च 2023 - पंचमी तिथि को स्कंदमाता माता की पूजा
चैत्र नवरात्रि छठा दिन - 27 मार्च 2023 - षष्ठी तिथि को कात्यायनी माता की पूजा
चैत्र नवरात्रि सातवां दिन - 28 मार्च 2023 - सप्तमी तिथि को कालरात्री माता की पूजा
चैत्र नवरात्रि आठवां दिन - 29 मार्च 2023 - अष्टमी तिथि, महागौरी माता की पूजा, महाष्टमी
चैत्र नवरात्रि नवां दिन - 30 मार्च 2023 - नवमी तिथि को सिद्धीदात्री माता की पूजा, राम नवमी
नवरात्रि पूजा के दसवें दिन व्रत का पारण किया जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
