Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
चैत्र नवरात्रि 2019: व्रत के दौरान मिले ये संकेत तो समझ जाएं माता है आपसे प्रसन्न
वैसे तो मां के चाहने वाले हर दिन उनकी पूजा अर्चना करते हैं लेकिन माता को समर्पित चैत्र और शारदीय नवरात्र बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 6 अप्रैल से होगी और राम नवमी का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस त्योहार के साथ ही चैत्र नवरात्रि सम्पन्न हो जाएगी।

इन नौ दिनों के दौरान माता के अलग अलग रूपों को पूरे विधि विधान के साथ पूजा जाता है। नवरात्रि में सबसे पहले मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। फिर ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।
पहले ही दिन कलश स्थापना की जाती है और फिर अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। माता के महापर्व में भक्त उपवास रखते हैं और यदि इस दौरान उन्हें कुछ ख़ास संकेत मिलते हैं तो ये समझ जाना चाहिए कि माता आपसे प्रसन्न हैं। आपको माता के सेवा सत्कार का फल जरूर मिलेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं वो विशेष संकेत।

श्रृंगार की हुई महिला
नवरात्रि के नौ दिनों की समयावधि में यदि आपको सोलह श्रृंगार की हुई महिला दिख जाती है तो ये बहुत शुभ माना जाता है। ये बताता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की खास कृपा है।

गाय दिख जाए
नवरात्रि के शुभ अवसर पर यदि मंदिर से निकलते समय ही आपको गाय के दर्शन हो जाते हैं तो ये सीधा संकेत है कि आपकी सारी मनोकामनाएं स्वीकार कर ली गयी हैं और वो पूरी होने वाली हैं।

दिखे कमल का फूल
आमतौर पर कमल का फूल देखने को नहीं मिलता है। वहीं यदि इस फूल के दर्शन नवरात्रि के मौके पर हो जाए तो समझ जाइए कि आपको मां दुर्गा का खास आशीर्वाद मिलने वाला है।

स्वप्न में दिखे उल्लू
इन नौ दिनों में अगर आपको सपने में उल्लू नजर आ जाए तो ये इशारा करता है कि माता लक्ष्मी आपके सेवा भाव से बहुत खुश हैं और आपकी आर्थिक समस्या दूर होने वाली है। आपके घर धन संपदा में वृद्धि होगी।



Click it and Unblock the Notifications
