Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
चाणक्य नीति: मर्द अपनी इन चार बातों को राज ही रखें, ना करें किसी से भी साझा
आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गयी बातें आज भी सार्थक हैं। राजनीति से जुड़ा ज्ञान पाने के लिए लोग उनकी किताबों की मदद लेते हैं। एक अच्छे और खुशहाल जीवन के लिए भी चाणक्य ने कई जरूरी बातें बतायी हैं। उनके बताए मार्ग की मदद से लोग जीवन की परेशानियों को दूर रख सकते हैं। इसी कड़ी में चाणक्य ने ऐसी चार बातों का जिक्र किया है जिसे इंसान को अपने पास राज ही रखने चाहिए। जानते हैं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जिन्हें किसी दूसरे व्यक्ति के सामने शेयर नहीं करनी चाहिए।

पैसों का नुकसान
चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को कभी भी धन से जुड़े नुकसान के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए, इसे खुद तक ही रखें। दरअसल कोई भी बाहरी व्यक्ति आपके धन से जुड़े नुकसान में मदद करने नहीं आएगा। इस वजह से आप उनसे पैसों के नुकसान का जिक्र ही ना करें।

अपनी परेशानी
कई लोगों की ये आदत होती है कि वो अपनी परेशानी और दुखों का गाना हर किसी के सामने गाते रहते हैं। याद रखें कि लोगों को आपकी परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। इस बात की भी संभावना है कि वो आपके सामने या फिर आपकी पीठ के पीछे इस बात को लेकर आपका मजाक भी उड़ाएं।

पत्नी की शिकायत
किसी भी मर्द को अपनी पत्नी से जुड़ी जानकारी, खासतौर से उसकी नकारात्मक बातों को किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताने चाहिए। लोग आपके द्वारा दी इस जानकारी का मजाक उड़ा सकते हैं। यदि भविष्य में आपकी पत्नी उन आदतों में सुधार कर लेती है तो आपको उनसे जुड़ी ये जानकारी दूसरों को देने पर पछतावा होगा।

किसी मूर्ख से मिला अपमान
यदि किसी मूर्ख व्यक्ति की वजह से आपको बेइज्जत होना पड़े तो इस घटना के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को ना बताएं। इस तरह की बातों की वजह से आपके ही मान सम्मान में कमी आएगी।



Click it and Unblock the Notifications